आपके कंप्यूटर में नहीं है कोई एंटीवायरस तो ऐसे हटाएं वायरस

पूरी दुनिया में 4 दिनों से रैंसमवेयर वायरस ने तबाही मचा रखी है। हर रोज नए अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। अमेरिका में इस साइबर अटैक के कारण कई अस्पतालों में काम भी ठप हो गया था। ऐसे में अपने कंप्यूटर को लेकर बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। यदि आपको लगता है कि आपके कंप्यूटर के किसी फोल्डर में वायरस है तो इन तरीकों से आप बिना एंटी वायरस के उसे स्कैन करके हटा सकते हैं।

अगर आपके सिस्टम में कोई भी एंटीवायरस इंस्टॉल नहीं है और आपके पासे विंडो 8 या विंडो 10 है तो आप अपने सिस्टम के विंडोज डिफेंडर से एंटीवायरस का काम ले सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपके कंप्यूटर में विंडोज डिफेंडर और एंटीवायरस कोई भी नहीं है और आपको लगता है कि आपके सिस्टम के किसी फोल्डर में वायरस है तो आप ऑनलाइन वायरस स्कैन का रास्ता चुन सकते हैं। अगली स्लाइड में देखें ऑनलाइन वायरस स्कैनर वेबसाइट की लिस्ट।