Facebook डाटा चोरी होने का है खतरा तो तुरंत करें ये सेटिंग्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 21 Mar 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
How to protect your Facebook privacy
Data

    इसमें कोई शक नहीं है कि फेसबुक यूजर की हर छोटी-बड़ी जानकारी गलत लोगों के हाथ लग सकती है जो उसका दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म का लाभ उठाते हुए अपनी निजता की रक्षा कैसे करें। इसका राज उसकी सेटिंग में छुपा हुआ है।

    1. वेब ब्राउजर पर फेसबुक में लॉग इन करें।
    2. स्क्रीन के शीर्ष पर दाहिनी तरफ सेटिंग टैब पर क्लिक करें।
    3. अब बाईं तरफ के ऐप टैब पर क्लिक करते के साथ ही आपको वे सारे ऐप नजर आएंगे जो आपके फेसबुक एकाउंट से जुड़े हुए हैं।
    4. हर ऐप पर क्लिक करते जाइए, आपको पता चल जाएगा कि किस ऐप को आपने कौन सी जानकारी शेयर करने की अनुमति दी है
    5. अब आप उन सारी जानकारियों के आगे दिए गए विकल्प में सही विकल्प का चुनाव कर किसी भी सूचना को रोक सकते हैं
    6. आप उन ऐप को डिएक्टिवेट भी कर सकते हैं जो आपके काम के नहीं हैं
    7. अपने पोस्ट और जानकारियां शेयर करने वाले दोस्तों की संख्या सीमित कीजिए
    8. इसके बावजूद भी आपको लगता है कि आपकी निजता खतरे में है तो आप अपना एकाउंट डिलीट भी कर सकते हैं। फेसबुक का हेल्प सेंटर इसमें आपकी मदद करेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें