iPhone X की स्क्रीन टूटने पर लगेंगे 20,000रु., लगाएं यह मिलिट्री ग्रेड कवर

एप्पल का अबतक का सबसे महंगे आईफोन, iPhoneX की बिक्री शुरू हो गई है। फोन के लिए लोगों में काफी क्रेज भी देखा जा रहा है। इस फोन की शुरूआती कीमत 89,000 रुपये और 256 जीबी वाले मॉडल की कीमत 1,02,000 रुपये है। ऐसे में इस फोन का आपको पूरी ख्याल भी रखना होगा, क्योंकि अगर फोन स्क्रीन किसी कारण से टूट जाती है तो इस बनवाने के लिए आपको 20 हजार से ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको अपने महंगे और फेवरेट iPhone X को सेफ रखने के 3 तरीके बताते हैं।
फोन में लगाएं ये शानदार और मिलिट्री ग्रेड कवर

सबसे पहले अपने फोन में कवर लगाएं, ताकि किसी सूरत में गिरने पर फोन सेफ रहे। इसके लिए आप Urban Armour Gear (UAG) Monarch Feather-Light Rugged कवर खरीद सकते हैं। इस कवर को यूएस मिलिट्री का 5 लेयर प्रोटेक्शन सर्टिफिकेट मिला है। इसकी कीमत 3,990 रुपये है। इसके अलावा Spigen Liquid Crystal केस खरीद सकते हैं। यह कवर UAG से सस्ता है लेकिन बढ़िया है। इसकी कीमत अमेजॉन पर 949 रुपये है।
स्क्रीन प्रोटेक्टर से बचाएं फोन

स्क्रीन बचाने का दूसरा तरीका टेम्पर्ड ग्लास है, ताकि डिस्प्ले स्कैच और टूटने से बचा रहे। इसके लिए आप Spigen Tempered Glass Screen यूज कर सकते हैं या फिर Poetic, Caseology, EasyACC कंपनी का टेम्पर्ड ग्लास यूज कर सकते हैं। ये टेम्पर्ड ग्लास मजबूत होते हैं।
Apple केयर या इंश्योरेंस की मदद ले

अपने महंगे iPhone X के लिए आप एप्पल केयर या इंश्योरेंस ले सकते हैं। इसके तहत आपको 2 साल की AppleCare+ policy मिलेगी। कंपनी के इस सर्विस की कीमत 13,000 रुपये है, लेकिन दो साल तक आप निश्चिंत रहेंगे। इसमें एक्सिडेंटल डैमेज भी शामिल है। इस इंश्योरेंस के बाद स्क्रीन टूटने पर आपको सिर्फ 2,000 रुपये देने होंगे।