Gemini AI: यूट्यूब के वीडियोज अब खूब होंगे वायरल, इस टूल से खुश हुए क्रिएटर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

दरअसल Gemini AI यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स को नए-नए वीडियोज के लिए आइडिया देगा। Gemini AI सिर्फ कंटेंट को लेकर ही नहीं, बल्कि थंबनेल, कॉन्सेप्ट नोट, आदि के लिए भी सुझाव देगा। यह सुझाव गूगल सर्च पर आधारित होंगे।

विज्ञापन
YouTube creators will soon get a boost from Gemini for video ideas
Google Gemini AI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    YouTube अब एक ऐसे टूल पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद क्रिएटर्स खुशी के मारे पागल हो जाएंगे। दरअसल गूगल, यूट्यूब में Gemini AI का सपोर्ट देने की तैयारी कर रहा है। Gemini AI का सपोर्ट यूट्यूब में आने के बाद क्रिएटर्स का काम आसान हो जाएगा।

    दरअसल Gemini AI यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स को नए-नए वीडियोज के लिए आइडिया देगा। Gemini AI सिर्फ कंटेंट को लेकर ही नहीं, बल्कि थंबनेल, कॉन्सेप्ट नोट, आदि के लिए भी सुझाव देगा। यह सुझाव गूगल सर्च पर आधारित होंगे।

    विज्ञापन

    कुछ यूजर्स का Gemini AI का एक्सेस यूट्यूब क्रिएटर्स स्टूडियो में मिल रहा है, हालांकि सभी लोगों के लिए यह फिलहाल जारी नहीं हुआ है। Gemini AI का सपोर्ट मिलने के बाद क्रिएटर्स का काम आसान हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद क्रिएटर्स को कंटेंट आडियाज के लिए कहीं भटकना नहीं होगा। Gemini AI उन्हें आसानी से ट्रेंडिंग कंटेंट का सुझाव देगा। YouTube एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप किसी वीडियोज में मौजूद भ्रामक कंटेंट की शिकायत कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें