Apple Battery Health: आपका iPhone कब मांगता है नई बैटरी? 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती और फोन हो जाता है स्लो
When to Replace iPhone Battery:
iPhone की बैटरी समय पर न बदलवाने से फोन की स्पीड और बैटरी बैकअप स्लो हो जाता है। यहां जाने बैटरी बदलवाने का सही समय..

विस्तार
एपल कंपनी के अनुसार, iPhone की Lithium-Ion बैटरी करीब 500 चार्ज साइकिल के बाद अपनी क्षमता का सिर्फ 80 प्रतिशत ही बचा पाती है। यानी की अगर आप हर दिन फोन चार्ज करते हैं तो 1.5–2 साल में बैटरी की हेल्थ गिरना शुरू हो जाती है।
कैसे चेक करें iPhone बैटरी की हालत?

आपके फोन में बैटरी की हालत कैसी है यह जानने के लिए पहले सैटिंग्स में जाएं। फिर बैटरी और उसकी बैटरी हेल्थ एंड चार्जिंग पर क्लिक करें। अब यहां आपको दो चीजें दिखाई देंगी। पहली Maximum Capacity (%) और दूसरी Peak Performance Capability । अगर बैटरी हैल्थ 85 प्रतिशत से कम है और फोन स्लो लग रहा है तो रिप्सेसमेंट का सही समय है। क्याेंकि 80 प्रतिशत से नीचे आते ही एपल खुद बैटरी बदलने की सलाह देता है।
ये भी पढ़े : Mobile Charger Alert: मोबाइल का चार्जर जल्दी-जल्दी हो जाता है खराब? जानें कौन सी गलती कर रहे हैं आप
क्यों खराब बैटरी फोन को स्लो बना देती है?

जैसे-जैसे बैटरी कमजोर होती है, iPhone खुद को प्रोटेक्ट मोड में डाल देता है। इससे एप्स धीरे खुलते हैं। प्रोसेसर की स्पीड घट जाती है। कभी-कभी फोन ऑटो-शटडाउन भी होने लगता है। ऐसे में नई बैटरी पैक लगाने के बाद परफॉर्मेंस सुधर जाती है। एप्स स्मूद चलते हैं और बैटरी बैकअप बढ़ जाता है। फोन दोबारा नया जैसा महसूस होने लगता है।बहुत से यूजर्स को लगता है कि उनका फोन पुराना होने की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन असल में दिक्कत सी बैटरी की होती है। फोन की नहीं।
ये भी पढ़े: AppleCare+ Theft and Loss: आईफोन चोरी होने या खो जाने पर मिलेगा नया फोन, एपल लेकर आया थेफ्ट एंड लॉस प्लान
- पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
- Singapore Rules: सिंगापुर में Apple और Google को कड़ी चेतावनी! स्कैम नहीं रोका तो भरना पड़ेगा 7 करोड़ का फाइन
- OPPO Find X9 Review: शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स वाला सबसे भरोसेमंद और असली प्रीमियम फोन
- पुराना स्मार्टफोन खरीदने से पहले ध्यान दें ये बातें, जानें आसान टिप्स