फिर से बढ़ सकती है Xiaomi के स्मार्टफोन की कीमतें, इसी महीने हुई है कटौती

एजेंसी, नई दिल्ली
Fri, 23 Nov 2018 05:48 PM IST
Xiaomi smartphones will be more expensive; here's why
Xiaomi Mi A2

    चीन की मोबाइल बनाने वाली कंपनी शाओमी ने बृहस्पतिवार को कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने के कारण उस पर भारत में कीमतों में इजाफा करने का दबाव बढ़ा है। बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा के कारण मोबाइल बाजार पर सबसे अधिक दबाव बढ़ा है।

    कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में रुपये की कीमत में गिरावट के कारण रेडमी-6 और रेडमी-6ए स्मार्टफोन के साथ पावर बैंकों एवं कुछ टेलीविजन की कीमतें बढ़ाई थीं। शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और भारतीय कारोबार के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने कहा कि इस साल की शुरुआत से अब तक रुपये की कीमतों में 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

    ये भी पढ़ेंः रेलवे के कर्मचारियों को फ्री में मिलेगा जियो का कनेक्शन, हर महीने 60GB डाटा

    उन्होंने कहा कि हम भले ही भारत में फोन और पावर बैंक बना रहे हैं, लेकिन कच्चा माल और पीसीबीए (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली) की खरीद डॉलर में की जाती है। इस कारण हम पर दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, हम ग्राहकों को सही कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध कराना जारी रखना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ेंः कैसे काम करते हैं Samsung Galaxy A9 (2018) में दिए गए चारों कैमरे, विस्तार से जानें

    गौरतलब है कि शाओमी ने इसी साल अप्रैल में PCBA (प्रिंटेट सर्किट बोर्ड असेंबली) के आयात में टैक्स की वृद्धि का हवाला देते हुए रेडमी नोट 5 प्रो, एमआई टीवी और पावर बैंक की कीमतें बढ़ाई थी। शाओमी ने कहा था कि वह बड़ी मात्रा में पीसीबीए का आयात कर रही है क्योंकि भारत में पीसीबीए का उत्पादन बहुत कम हो रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें