Xiaomi Mi A1 के लिए फिर से जारी हुआ एंड्रॉयड ओरियो का नया अपडेट
विज्ञापन

शाओमी के एंड्रॉयड वन वाले फोन एमआई ए1 के लिए कंपनी ने फिर से एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट जारी किया है, हालांकि कुछ दिन पहले भी इसका पहला अपडेट आया था लेकिन कुछ दिक्क्त आने के बाद अपडेट बंद कर दिया गया था। वहीं अब फिर से नया अपडेट जारी किया गया है।
Xiaomi Mi A1 के नए अपडेट को लेकर कंपनी ने कहा है कि पहले वाले वर्जन में कई सारी शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन नए अपडेट में उन समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। नए अपडेट के बाद फोन के रीस्टार्ट, डायलर ऐप के क्रैश होने और ब्लूटूथ के कारण बैटरी के डिस्चार्ज होने जैसी दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन
पहले के अपडेट में हैंग होने, फिंगरप्रिंट सेंसर का अचानक से काम नहीं करने जैसी दिक्कतें आ रही थीं। बता दें कि एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिलने वाला भारत में शाओमी का एमआई ए1 पहला फोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन