HTC ने लॉन्च किया U11 EYEs स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

HTC ने चीन और ताइवान में अपना नया स्मार्टफोन HTC U11 EYEs पेश किया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन की पहली सेल 25 जनवरी को होगी, वहीं इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस फोन की कीमत CNY 3,299 यानी करीब 32,500 रुपये होगी। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत।
HTC U11 EYEs की स्पेसिफिकेशन

HTC U11 EYEs में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1, 6.0 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, 64 बिट ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों कैमरे 5 मेगापिक्सल के हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड को ब्लर करने के लिए फोन में बोकेह इफेक्ट भी है। इस फोन में 3930mAh की बैटरी, 4G, GPS, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और NFC है।