शाओमी एनिवर्सरी सेल: 4 रुपये वाली सेल में रेडमी नोट 5 प्रो बुक करने की ट्रिक

शाओमी की मंगलवार को शुरू हुई चौथी सालगिरह सेल काफी हिट रह। महज 4 सेकेंड में 4 रुपये वाली सेल खत्म हो गई। दरअसल सालगिरह के मौके पर कंपनी ने सेल का आयोजन किया है जिसमें ग्राहकों को सिर्फ 4 रुपये में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो समेत एमआई स्मार्ट टीवी, रेडमी वाय2, एमआई बैंड खरीदने का मौका मिला, लेकिन कई सेकेंडों में आउट ऑफ स्टॉक हो जाने के कारण ग्राहकों को निराश भी होना पड़ा। वैसे यह सेल आज यानि 11 जुलाई और कल 12 जुलाई को भी है। आज की भी सेल शाम 4 बजे शुरू होगी तो चलिए हम आपको बुकिंग का तरीका बताते हैं।
4 रुपये वाली सेल में कैसे करें फटाफट बुकिंग

सेल शुरू होने से 5 मिनट पहले एमआई.कॉम पर अपनी आईडी बना लें और अगर पहले से बनी है तो ठीक है। इसके बाद अपनी प्रोफाइल में जाकर ई-मेल आईडी और डिफॉल्ट एड्रेस डाल लें। इसका फायदा ये होगा कि आपका समय बचेगा और आप फोन बुक करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा आप जिस कार्ड से पेमेंट करने वाले हैं उसे भी पहले से ही अपनी प्रोफाइल में ऐड कर लें और साथ ही बुकिंग करते समय गूगल क्रोम के इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल करें। इसे आप गूगल क्रोम ब्राउजर में दाहिनी ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें और New Incognito mode को ऑन करें। इनकॉग्निटो मोड में बुकिंग की संभावना हमेशा ज्यादा होती है। इसके अलावा जिस कंप्यूटर से आप बुकिंग कर रहे हों उसमें खुली हुई बहुत सारी विंडोज को बंद कर दें। सिर्फ एमआई डॉट कॉम को ही खुला रखें।
एमआई एनिवर्सरी सेल के सारे ऑफर्स

भारत में पूरी तरह से अपनी पैठ बना चुकी शाओमी आज यानि 10 जुलाई को अपनी चौथी सालगिरह मना रही है। इस खास मौके पर कंपनी ने सेल का आयोजन भी किया है। एमआई की एनिवर्सरी सेल 10 से 12 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में ग्राहकों को सिर्फ 4 रुपये में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो समेत एमआई स्मार्ट टीवी, रेडमी वाय2, एमआई बैंड खरीदे जा सकेंगे।इसके अलावा कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट भी मिलेगी।
साथ ही इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक के लिए कंपनी ने एसबीआई, पेटीएम और मोबीक्विक के साथ साझेदारी की है। इस सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा लेकिन इसके लिए कम-से-कम 7,500 रुपये की खरीदारी होनी चाहिए। इसी तरह से 8,999 रुपये की खरीदारी पर पेटीएम 500 रुपये का कैशबैक देगा और मोबिक्विक कुछ शर्तों के साथ 25 फीसदी का कैशबैक देगा।
4 रुपये में कैसे मिलेगा रेडमी नोट 5 प्रो ?
10 से 12 जुलाई तक हर रोज शाम 4 बजे 4 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन होगा। इस दौरान आप सिर्फ 4 रुपये में रेडमी वाय1, रेडमी वाय2, एमआई स्मार्ट टीवी (55 इंच), एमआई बॉडी कंपोजिशन स्केल, रेडमी नोट 5 प्रो और एमआई बैंड खरीद सकेंगे।
इसके अलावा कंपनी कई सारे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट भी दे रही है। जैसे- शाओमी एमआई मिक्स 2 को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा जबकि इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसके अलावा एमआई मैक्स 2 को 14,999 रुपये में, ट्रैवल बैकपैक को 1,899 रुपये में, मी ईयरफोन्स 649 रुपये में, एमआई बैंड 2 को 1,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा।