5000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ मोटो ई5 प्लस

प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
Wed, 11 Jul 2018 08:03 AM IST
Moto E5 Plus Launched In India, know price and specifications
Moto E5 Plus

    लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो ई5 प्लस (Moto E5 Plus)  और मोटो ई5 को लॉन्च कर दिया है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। मोटो ई5 प्लस की खासियत की बात करें तो इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ़ोन के साथ 10w का चार्जर है।

    फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजॉन से होगी और यह फोन ब्लैक, फ्लैश ग्रे, मिनरल ब्लू और फाइन गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    मोटो ई5 प्लस की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    मोटो ई5 प्लस में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो, 5000mAh की बैटरी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में माइक्रो यूएसबी है। फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कीमत 11,999 रुपये है। सेल आज रात 12 बजे शुरू होगी।

    मोटो ई5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 4000 एमएएच की बटैरी है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन के साथ 10 वॉट का रैपिड चार्जर मिलेगा। कनेक्टविटी के लिए फोन में 4G वीओएलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5mm का हेडफोन जैक है।

    दोनों फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स

    Moto E5 Plus को खरीदने के लिए एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 800 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से 130 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा और मोटो हब स्टोर में पेटीएम ऐप से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर मोबाइल बिल पेमेंट्स, रीचार्ज और यूटिलिटी पैमेंट्स पर 1,200 रुपये कैशबैक मिलेगा। वहीं मोटो ई5 पर भी जियो की ओर से 130 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें