xAI Jobs: एलन मस्क के साथ काम करने का मौका, इंजीनियर से लेकर डिजाइनर तक की हो रही भर्ती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Jul 2025 03:20 PM IST
सार

कुछ पदों के लिए वर्क फ्रॉम होम का विकल्प भी दिया गया है। कंपनी का फोकस इस समय डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म X Money को विकसित करने पर है। इसके लिए टेक्निकल लीड्स- पेमेंटजैसे अहम पद भी निकाले गए हैं।

विज्ञापन
xAI Jobs Opportunity to work with Elon Musk, recruitment is going on from engineer to design
works with elon musk - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI में बड़ी संख्या में भर्तियां चल रही हैं। कंपनी फिलहाल Palo Alto, सैन फ्रांसिस्को और Memphis के ऑफिस के लिए कई पदों पर भर्ती कर रही है। कुछ पदों के लिए वर्क फ्रॉम होम का विकल्प भी दिया गया है। कंपनी का फोकस इस समय डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म X Money को विकसित करने पर है। इसके लिए टेक्निकल लीड्स- पेमेंटजैसे अहम पद भी निकाले गए हैं।

    इस रोल में कंपनी के नए डिजिटल पेमेंट्स सिस्टम को डिजाइन करना और डेवलप करना शामिल है। यह प्लेटफॉर्म X एप के 600 मिलियन से ज्यादा मंथली यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अभी शुरुआती चरण में है।

    विज्ञापन
    • कम से कम 8 साल का अनुभव बैकएंड या सिस्टम इंजीनियरिंग में।
    • खासकर फिनटेक या बड़े स्केलेबल प्लेटफॉर्म्स में काम करने का अनुभव।
    • Distributed Systems, Secure Transactions और हाई-स्केलेबिलिटी पर मजबूत पकड़।
    • Golang, Kafka और Postgres जैसे टूल्स का अनुभव होना अतिरिक्त लाभ देगा।
    • फ्रॉड डिटेक्शन और कंप्लायंस फ्रेमवर्क का अनुभव होना भी फायदेमंद।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें