22 साल के इस भारतीय लड़के को फेसबुक ने दिया 3,47,250 रुपये का इनाम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 11 Jun 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Privacy Bug Discovered by Manipur Man, Facebook Awarded 5,000 dollars for His Efforts
zonel sougaijam whatsapp - फोटो : social media

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने एक भारतीय लड़के को 5,000 डॉलर यानी करीब 3,47,250 रुपये का इनाम दिया है। साथ ही फेसबुक ने उसे फेसबुक हॉल ऑफ फेम में 16वां स्थान दिया है। फेसबुक के हॉल ऑफ फेम 2019 में 94 लोग शामिल हैं। फेसबुक ने मणिपुर के रहने 22 वर्षीय सिविल इंजीनियर जोनेल सौगैजम को व्हाट्सऐप में एक बग को खोजने के लिए दिया है। व्हाट्सऐप में इस बग के कारण दुनियाभर के यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में थी।

    जोनेल सौगैजम ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा है कि व्हाट्सऐप में इस बग के कारण ऑडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स रिसीवर की इजाजत के बिना वीडियो कॉलिंग पर स्विच कर रहा था। ऐसे में जिसके बाद वीडियो या ऑडियो कॉलिंग की जा रही थी उसे परेशानी होती थी।

    विज्ञापन

    सौगैजम ने इस बग को फेसबुक के बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत खोजा है। बता दें कि तमाम टेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में बग खोजने के लिए बग बाउंटी प्रोग्राम चलाती हैं। सौगैजम के मुताबिक व्हाट्सऐप की टेक्निकल टीम ने अब इस बग को फिक्स कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 19 साल के भारतीय छात्र ने व्हाट्सऐप में खोजा बग, फेसबुक ने किया सम्मानित

    फेसबुक की ओर से सौगैजम के पास एक ई-मेल आया है जिसमें लिखा है, 'हमने आपके द्वारा बताए गए बग को चेक किया और सही पाए जाने के बाद आपको 5 हजार डॉलर की राशि से सम्मानित करने का फैसला लिया है।' वहीं सौगैजम ने भी फेसबुक के हॉल ऑफ फेम 2019 में अपने नाम के होने की पुष्टि की है।

    गौरतलब है कि इससे पहले केरल के रहने वाले अनंतकृष्णा को भी फेसबुक के थैंक्स लिस्ट में 80वें नंबर पर जगह मिली है। अनंतकृष्णा को यह उपलब्धि व्हाट्सऐप में एक बग के बारे में जानकारी देने को लेकर मिली है। व्हाट्सऐप में इस बग के कारण यूजर्स की फाइलें अपने आप डिलीट हो रही थीं। अनंतकृष्णा को फेसबुक ने 500 डॉलर यानि करीब 34 हजार रुपये का अवॉर्ड भी देने का वादा भी किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें