19 साल के भारतीय छात्र ने व्हाट्सऐप में खोजा बग, फेसबुक ने किया सम्मानित

Prachi Priyam
टेक डेस्क, अमर उजालाPrachi Priyam
Thu, 06 Jun 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
Facebook to honour 19 years old Kerala student Anantkrishna for recognizing New Whatsapp bug
Whatsapp

    केरल के रहने वाले अनंतकृष्णा के नाम को फेसबुक के थैंक्स लिस्ट में 80वें नंबर पर जगह मिलने जा रही है। दरअसल पिछले दिनों व्हाट्सऐ में एक खतरनाक बग आ गया था, जो यूजर के मोबाइल फोन की कई फाइलों को अपने आप डिलीट कर देता था। अनंतकृष्णा ने उसी बग की पहचान कर फेसबुक को इसकी सूचना दी थी।

    बीटेक के छात्र अनंतकृष्णा की उम्र 19 साल है। साथ ही वो एथिकल हैकिंग पर रिसर्च भी कर रहे हैं। वो केरल पुलिस की रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सेंटर 'केरल पुलिस साइबरडोम' के लिए भी काम करते हैं। अनंतकृष्णा अलप्पुझा के रहने वाले हैं।

    विज्ञापन

    अनंतकृष्णा ने न सिर्फ फेसबुक को व्हाट्सएप में आए बग से आगाह किया, बल्कि इसके साथ ही समस्या का समाधान भी सुझाया। अनंतकृष्णा बताते हैं कि पिछले दो महीनों से वो इस बग को ऑबजर्व कर रहे थे। अब फेसबुक उन्हें सम्मानित करेगा और साथ ही हॉल ऑफ फेम में जगह भी देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा अनंतकृष्णा को फेसबुक ने 500 डॉलर यानी करीब 34 हजार रुपए कैश अवॉर्ड भी देने का वादा भी किया है। फेसबुक इससे पहले भी अपने एप्लीकेशन में गंभीर समस्याओं की पहचान करने पर लोगों को सम्मानित करता आया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें