व्हाट्सऐप ला रहा है नया अपडेट, खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएंगे मैसेज
विज्ञापन

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप में जल्द ही आपको एक अपडेट मिल सकता है, जिसमें एक तय समय सीमा के बाद यूजर द्वारा भेजे गए मैसेज खुद ही डिलीट हो जाएंगे। इस अपडेट पर अभी काम किया जा रहा है। व्हाट्सऐप का यह अपडेट बीटा वर्जन का हिस्सा तो है लेकिन इस्तेमाल के लिए अभी यह उपलब्ध नहीं है।
जानकारी के अनुसार शुरुआत में यह फीचर केवल ग्रुप चैट के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए आपको ग्रुप इन्फो में जाकर डिसअपीयरिंग मैसेज को इनेबल करना होगा। बता दें कि पिछले महीने ही व्हाट्सऐप ने एक और फीचर अपडेट किया था, जिसकी मदद से व्हाट्सऐप यूजर अपने स्टेटस सीधे फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- OnePlus 8 पंच होल डिस्प्ले के साथ लेगा एंट्री, देगा सैमसंग और वीवो को कड़ी टक्कर
- अपनी निजी फोटो और वीडियो को करना चाहते हैं हाइड, तो इन एप्स की लें मदद
- अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से तुरंत करें इन चीजों को डिलीट, नहीं तो खाता हो जाएगा खाली
- केबल टीवी के यूजर्स को राहत, अब मात्र 130 रुपये में देख सकेंगे 150 टीवी चैनल