Vodafone अपने यूजर्स को फ्री में दे रहा है IPL का टिकट, जानें पूरा ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 18 May 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Unofficial Sponsor of Fans contest IPL 2018 for Delhi NCR customers
vodafone Unofficial Sponsor of Fans

    रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन ने भी अपने ग्राहकों को आईपीएल 2018 ऑफर पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को कुछ सवालों के जवाब देने होंगे और उसके बाद विजेता को आईपीएल मैच का टिकट और फिरोजशाह कोटला स्टेडियम तक फ्री राइड मिलेगी।

    यह गेम केवल दिल्ली-एनसीआर के पोस्टपेड और प्री-पेड ग्राहकों के लिए ही है। इस गेम में हिस्सा लेने के लिए आपको माय वोडाफोन ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर ऐप में चल रही प्रतियोगिता में कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। इस गेम के दौरान दिल्ली-एनसीआर के वोडाफोन ग्राहक 80 मैचों के टिकट जीत सकते हैं।

    विज्ञापन

    गेम की लॉन्चिंग के मौके पर वोडाफोन इंडिया के मार्केटिंग ईवीपी सिद्धार्थ बैनर्जी ने कहा, 'हम हमेशा से विभिन्न स्पोर्टिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी के माध्यम से अपने उपभोक्ताओं को अनूठा और बेजोड़ अनुभव प्रदान करते रहे हैं। आगामी प्लेऑफ मैचों के मद्देनजर हम दिल्ली-एनसीआर में अपने उपभोक्ताओं को आमंत्रित करते हैं कि वे Unofficial Sponsor of Fans कॉन्टेस्ट में हिस्सा लें और फिरोजशाह कोटला में आगामी मैच के लिए फ्री टिकट जीतने का सुनहरा मौका पाएं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें