शाओमी के इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत में हुई 6,000 रुपये की कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 18 May 2018 03:14 PM IST
Xiaomi Mi Mix 2 Price Cut in India Again, now available at Rs 29,999
Xiaomi Mi Mix 2

    शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई मिक्स 2 की कीमत में एक बार फिर से कटौती हुई है। शाओमी एमआई मिक्स 2 को कंपनी ने पिछले साल भारत में पेश किया था। लॉन्चिंग के दौरान इस फोन की कीमत 35,999 रुपये थी जो अब कटौती के बाद. 29,999 रुपये हो गई है। कम हुई कीमत फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमाई.कॉम पर लागू होंगी। इससे पहले भी इस फोन की कीमत में जनवरी में 3,000 रुपये की कटौती हुई थी जिसके बाद यह फोन 32,999 रुपये में मिल रहा था।

    Xiaomi Mi MIX 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi Mix 2
    Xiaomi Mi Mix 2

    इस फोन में 5.99 इंच की बेजललेस फुल एचडी LCD डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2.45GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर वाला रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11c, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और USB Type-C है। फोन में 3400mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...