वोडाफोन लाया बेहद किफायती प्लान, 69 रु. में अनलिमिटेड कॉलिंग और 500MB डाटा

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Fri, 27 Oct 2017 10:20 AM IST
Vodafone SuperWeek pack Offers Unlimited calls with 500MB Data at Rupees 69
Mobile Plan Offer

    वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कम वैधता वाला एक छोटा रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। प्लान की वैधता 7 दिन है इसलिए इसे Vodafone SuperWeek पैक नाम दिया गया है। पिछले कुछ समय से सभी कंपनियां हैवी डाटा ऑफर्स पर ध्यान दे रही हैं, इसी बीच वोडाफोन का यह प्लान कम डाटा के साथ आता है, हालांकि वॉयस कॉलिंग अनलिमिटेड मिलेगी।

    पढ़ें: जियो ने चुपके से लॉन्च किया 91GB डाटा वाला प्लान, 309 वाला प्लान भी आया वापस

    इस पैक की कीमत 69 रुपए है, जिसमें प्रीपेड ग्राहकों को 7 दिन के लिए 500 एमबी डाटा और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। बता दें कि रिलायंस जियो भी ग्राहकों एक हफ्ते की वैलिडिटी वाले प्लान की सुविधा देती है, हालांकि उसमें ज्यादा डाटा मिलता है।

    ये है जियो का प्लान

    Vodafone
    Vodafone

    वोडाफोन के मुताबिक, ग्राहक कितनी बार भी इस रिचार्ज को करा सकते हैं। रिचार्ज कराने के लिए रिटेल स्टोर के अलावा USSD और कंपनी की वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का यह रिचार्ज प्लान इस फैसले के कुछ हफ्तों बाद आया है जिसमें TRAI ने वॉयस कॉलिंग के लिए इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेज का घटा दिया था।

    वोडाफोन के इस पैक की तरह ही रिलायंस जियो ग्राहकों को 52 रुपए में एक हफ्ते की वैधता वाला प्लान देता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के अलावा 1.05 GB डाटा दिया जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें