Vodafone ने लांच किया 119 रुपये का प्लान, 28 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 05 Feb 2019 04:09 PM IST
Vodafone offers Rs 119 prepaid plan with 1GB Data and 28 Days validity
vodafone

    Vodafone इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए नया सस्ता प्री-पेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसके अलावा वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। वोडाफोन का 119 रुपये वाला यह प्लान काफी हद तक कुछ दिन पहले लॉन्च हुए 169 रुपये वाले प्लान जैसा ही है।

    वोडाफोन के इस प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में आपको कुल 1 जीबी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं 119 रुपये वाला प्लान कुछ चुनिंदा 4जी सर्किल के लिए ही है। इस प्लान में एसएमएस की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं आइडिया के ग्राहकों को भी 119 रुपये के प्लान में यही सुविधाएं मिल रही है, हालांकि आइडिया का यह ऑफर फिलहाल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल सर्किल के लिए है।

    ये भी पढ़ेंः AnTuTu की रिपोर्ट को सैमसंग ने किया खारिज, कहा- गैलेक्सी M20 में है लेटेस्ट प्रोसेसर

    गौरतलब है कि वोडाफोन ने कुछ दिन पहले ही 169 रुपये का प्लान लॉन्च किया था जिसमें ग्राहकों को रोज 1 जीबी डाटा मिलता है और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है और रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान को वोडाफोन की साइट पर भी देखा जा सकता है।

    बता दें कि एयरटेल ने भी कुछ दिन पहले ही 169 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसकी वैधता 28 दिनों की है और इसमें 28 दिनों तक हर रोज 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलेगा। इस प्लान में रोज 100SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

    और पढ़ें...