Vodafone लाया नया प्री-पेड प्लान, 69 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 96.6GB डाटा 

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 14 Jan 2019 09:37 AM IST
Vodafone India Launched Rs 396 Plan for pre-paid users with 69 days validity
vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने हाल ही में अपने 399 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया था। अपडेट के बाद कंपनी ने ज्यादा डाटा ऑफर किया था। वोडाफोन के 399 रुपये वाले प्लान में पहले रोज 1.4 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब कंपनी रोज 1 जीबी डाटा दे रही है। वहीं अब वोडाफोन ने 396 रुपये का नया प्री-पेड प्लान लांच किया है जिसकी वैधता 69 दिनों की है तो आइए वोडाफोन के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    वोडाफोन के 396 रुपये वाले प्लान के फायदे

    vodafone
    vodafone

    वोडाफोन के इस प्री-पेड प्लान में ग्राहकों को 69 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही वोडाफोन के इस प्लान में रोज 1.4 जीबी डाटा भी मिलेगा और ग्राहकों को वोडाफोन प्ले ऐप पर फ्री वीडियो कंटेंट भी मिलेंगे।

    लगता है कि वोडाफोन ने इस प्लान को अपने 399 रुपये वाले प्लान की जगह पेश किया है क्योंकि 399 रुपये वाले प्लान में भी 396 वाली सुविधाएं ही मिलती हैं और वैधता 70-84 दिनों की है। कुछ ग्राहकों के लिए इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। बता दें कि वोडाफोन का 396 रुपये वाला प्लान फिलहाल दिल्ली और मुंबई के ग्राहकों के लिए है। ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि रिचार्ज कराने से पहले अपने नंबर पर मौजूदा प्लान की जांच कर लें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें