25,000 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का यह शानदार स्मार्टफोन

नए साल की शुरुआत से ही स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती का दौर शुरू है। सबसे पहले शाओमी ने एक के बाद एक अपने कई स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की। इसके बाद सैमसंग ने भी अपने 4 स्मार्टफोन कीमतें कम की, वहीं अब सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की कीमत में 13,000 रुपये की कटौती हुई है।

कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को 42,990 में खरीदा जा सकता है। इससे पहले भी इस फोन की कीमत में 12,000 रुपये की कटौती हुई थी। बता दें कि गैलेक्सी नोट 8 को भारत में 67,990 रुपये की कीमत पर लांच किया गया था। इस तरह इस फोन की कीमत में अभी तक कुल 25 हजार रुपये की कटौती हुई है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। बता दें कि इस फोन में डिस्प्ले डिफॉल्ट रूप से फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वॉडएचडी+ में सेटिंग से बदला जा सकता है।