TRAI की रिपोर्ट: एक महीने में जियो और एयरटेल को मिले 25 लाख नए ग्राहक, वोडाफोन को हुआ 18 लाख का नुकसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

नवंबर 2022 में जियो को 14.26 लाख नए ग्राहक मिले हैं, जबकि इसी अवधि में एयरटेल के नेटवर्क से 10.56 लाख नए ग्राहक जुड़ हैं। अब रिलायंस जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 42.13 करोड़ हो गई है और एयरटेल के पास अब 36.60 करोड़ ग्राहकों का साथ है।

विज्ञापन
TRAI Reports Jio and Airtel Users Increased in November 2022 While Vodafone Idea Losss
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया - फोटो : amarujala

    विस्तार

    नवंबर 2022 का महीना रिलायंस जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के लिए शानदार रहा है, हालांकि वोडाफोन आइडिया (Vi) को इस अवधि में काफी नुकसान हुआ है। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2022 में एयरटेल और जियो के नेटवर्क से कुल 25 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं, जबकि इसी दौरान 18.3 लाख ग्राहकों ने वोडाफोन आइडिया का साथ छोड़ा है।

    रिलायंस जियो को मिले 14.26 लाख ग्राहक

    नवंबर 2022 में जियो को 14.26 लाख नए ग्राहक मिले हैं, जबकि इसी अवधि में एयरटेल के नेटवर्क से 10.56 लाख नए ग्राहक जुड़ हैं। अब रिलायंस जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 42.13 करोड़ हो गई है और एयरटेल के पास अब 36.60 करोड़ ग्राहकों का साथ है। इस अवधि में Vodafone Idea को 18.27 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ है जिसके बाद कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 24.37 करोड़ रह गई है।

    विज्ञापन

    TRAI के डाटा के मुताबिक देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। नवंबर 2022 के अंत तक देश में कुल 82.53 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स थे। इनकी संख्या में मासिक तौर पर 0.47 फीसदी का ग्रोथ हुआ है। टॉप पांच टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स का नवंबर के अंत में 98 फीसदी से अधिक मार्केट शेयर था। इनमें जियो (करीब 43 करोड़), एयरटेल ( करीब 23 करोड़), Vodafone Idea (करीब 12.3 करोड़) और BSNL (2.6 करोड़) शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एयरटेल का प्री-पेड प्लान हुआ 57 फीसदी महंगा

    बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने अपना एंट्री लेवल प्लान 155 रुपये का कर दिया है। ऐसे में देखा जाए तो बेसिक प्री-पेड टैरिफ करीब 57 फीसदी महंगा हुआ है। नया प्लान कर्नाटक, बिहार और राजस्थान समेत सात सर्किल के लिए जारी किया गया है। पहले इस प्लान की कीमत 99 रुपये थी और अब 99 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें