Telerobotic Surgery: ओटी में नहीं थे सर्जन, सैकड़ों किमी दूर बैठें डॉक्टर्स ने की 4 सफल ऑपरेशन; ऐसे हुआ संभव

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 14 Feb 2026 01:16 PM IST
सार

5G robotic surgery India:

रोबोटिक सर्जरी के सफल होने के तो कई मामले सामने आए हैं, लेकिन क्या डॉक्टर हजारों किलोमीटर दूर बैठकर बिना मरीज को छुए उसका सफल ऑपरेशन कर सकता है? हां। दिल्ली और गुजरात के कुछ डॉक्टर्स ने मिलकर इस असंभव को संभव कर दिखाया है। 1200 किलोमीटर की दूरी, 5G की हाई-स्पीड इंटरनेट और टेली-रोबोटिक तकनीक के जरिए एक साथ 4 जटिल सर्जरी (किडनी, गॉल ब्लैडर और हर्निया) को अंजाम दिया गया। जानिए इस बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Telerobotic Surgery: Surgeons out of OT, yet 4 successful ops; Medical Science’s remote avatar here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    विस्तार

    दिल्ली के एक हॉस्पिटल में मौजूद चार मरीजों की सर्जरी 1200 किलोमीटर दूर गुजरात के वापी शहर से 5जी आधारित टेली-रोबोटिक तकनीक के जरिए सफलतापूर्वक की गई। सर्जन ऑपरेशन थिएटर में मौजूद नहीं थे, बल्कि हाईस्पीड इंटरनेट और रोबोटिक कंसोल के माध्यम से दूर से सर्जरी को अंजाम दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि ये तकनीक भविष्य में छोटे शहरों में एक्सपर्ट डॉक्टर की कमी को पूरा कर सकती है।

    कैसे हुआ 1200 किमी दूर से ऑपरेशन?

    दिल्ली के अस्पताल में मरीज ऑपरेशन थिएटर (OT) में थे और रोबोटिक इंस्ट्रूमेंट्स उनके शरीर से जुड़े थे, लेकिन सर्जरी को नियंत्रित करने वाला कंसोल गुजरात के वापी शहर में स्थापित था। चार अलग-अलग सर्जनों ने वहीं से बैठकर चार सर्जरी कीं। जिसमें डॉ. विपीन त्यागी ने किडनी की रुकावट की सर्जरी की। डॉ. तरुण मित्तल और डॉ. मुकुंद खेतान ने गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन किए औ डॉ. अनमोल आहूजा ने हर्निया की सफल सर्जरी की। ये पूरा ऑपरेशन 5 जी हाईस्पीड इंटरनेट और टेली-रोबोटिक सिस्टम के जरिए रियम-टाइम में किया गया।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: TRAI का बड़ा कदम: DND एप में जल्द मिलेगा अपील फीचर, मार्च में लॉन्च होगा नया MyCall एप

    टेली-रोबोटिक सर्जरी क्या है?

    रोबोटिक सर्जरी में आमतौर पर दो मुख्य हिस्से होते हैं। रोबाेटिक इंस्ट्रूमेंट्स और कंसोल। इसमें रोबोटिक इंस्ट्रूमेंट्स मरीज के शरीर में लगाए जाते हैँ और कंसलो जहां बैठकर सर्जन ऑपरेशन को कंट्रोल करता है। हालांकि दोनो ओटी यानि कि ऑपरेशन थिएटर में ही होते हैं, लेकिन इस मामले में कंसाले 1200 किमी दूर था। ये पहली बार हुआ जब इतनी दूरी से एक साथ चार सर्जरी की गईं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    5G और हाईस्पीड इंटरनेट की अहम भूमिका

    डॉक्टरों के अनुसार, ऐसी सर्जरी के लिए बेहद तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है। 5G तकनीक की कम लेटेंसी (Low Latency) सर्जन को रियल-टाइम कंट्रोल मिलता है, जिससे ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संभव हो पाता है। इसकी वजह से सर्जरी के दौरान एहतियात के तौर पर एक्सपर्ट टीम ओटी में मौजूद रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हस्तक्षेप किया जा सके।

    ये भी पढ़े: न्यूयॉर्क के कैफे का अनोखा ऑफर: इंसान नहीं, इस खास पार्टनर के साथ मनाएं वैलेंटाइन डे, सिंगल्स के लिए परफेक्ट

    इस पूरी प्रक्रिया को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये पहल मेडिकल टेक्नोलॉजी के भविष्य की दिशा तय कर सकती है। अगर छोटे शहरों और दूर दराज के इलाकों में भी हाईस्पीड इंटरनेट और रोबोटिक सिस्टम उपलब्ध हो जाएं, तो एक्सपर्ट सर्जन की कमी को दूर किया जा सकता है। इस प्रयोग ने दिखाया है कि तकनीक और कनेक्टिविटी मिलकर हेल्थकेयर सेक्टर में नया मोड़ ला सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें