TRAI का बड़ा कदम: DND एप में जल्द मिलेगा अपील फीचर, मार्च में लॉन्च होगा नया MyCall एप

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 13 Feb 2026 07:01 PM IST
सार

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) ने उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। DND एप में जल्द अपील फीचर जोड़ा जाएगा, जिससे असंतुष्ट शिकायतें ऊपरी स्तर तक पहुंचेंगी। वहीं, मार्च में कॉल क्वालिटी शिकायतों के लिए नया MyCall एप भी लॉन्च होगा।

विज्ञापन
trai dnd app appeal feature march mycall myspeed launch tech news hindi
TRAI- टेलीकॉम रेगुलेटर - फोटो : trai.gov.in

    विस्तार

    दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) जल्द ही अपने DND एप में अपील फीचर जोड़ने की तैयारी में है। ट्राई चेयरमैन अनिल कुमार लाहोती ने बताया कि अगर किसी उपभोक्ता को अपनी शिकायत पर सर्विस प्रोवाइडर की कार्रवाई संतोषजनक नहीं लगती, तो वह सीधे एप के जरिए ऊपरी अधिकारियों के पास अपील कर सकेगा। हालांकि, इस फीचर को कब तक जोड़ा जाएगा, इसकी समयसीमा फिलहाल नहीं बताई गई है।

    मार्च में आएगा नया MyCall एप

    लाहोटी ने यह भी जानकारी दी कि मार्च में MyCall एप का नया वर्जन लॉन्च किया जाएगा। यह एप उपभोक्ताओं को कॉल की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत दर्ज करने में मदद करेगा।

    विज्ञापन

    DND एप में मिलेगा मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट

    ट्राई ने DND और MySpeed एप के नए वर्जन भी पेश किए हैं। DND एप, जो स्पैम कॉल और SMS की शिकायत के लिए इस्तेमाल होता है, अब मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लाहोटी के मुताबिक, यह फीचर खासकर दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में उपयोग को आसान बनाएगा। क्षेत्रीय भाषाओं में कम स्टेप्स में शिकायत दर्ज की जा सकेगी। साथ ही बेहतर प्रेफरेंस मैनेजमेंट और ड्यूल सिम सपोर्ट को भी मजबूत किया गया है।

    उन्होंने बताया कि 2025 में अब तक 31 लाख अनचाहे कमर्शियल कॉल (UCC) की शिकायतें मिलीं, जिनमें से 17 लाख यानी आधे से ज्यादा DND एप के जरिए दर्ज की गईं। इससे इस एप की अहमियत साफ होती है। अब यूजर्स एप के माध्यम से SMS हेडर या 1600 सीरीज नंबर के सेंडर का नाम भी जान सकेंगे।

    MySpeed एप भी हुआ अपग्रेड

    TRAI ने MySpeed एप का नया वर्जन भी लॉन्च किया है। यह ऐप अब मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आएगा और 5G नेटवर्क पर मिलने वाली स्पीड की जांच करने में सक्षम होगा।

    सिर्फ मोबाइल नेटवर्क ही नहीं, अब यूजर्स फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड और Wi-Fi की स्पीड भी टेस्ट कर सकेंगे। इसके अलावा, लैपटॉप पर स्पीड जांचने के लिए एक वेब पोर्टल की सुविधा भी दी गई है।

    रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग की सुविधा

    नए MySpeed एप में वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग जैसी वास्तविक परिस्थितियों में नेटवर्क परफॉर्मेंस की जांच की जा सकेगी। स्पीड और लेटेंसी के अलावा, ऐप अब जिटर और पैकेट लॉस को भी मापेगा। जिटर और पैकेट लॉस के कारण वीडियो और इंटरनेट अनुभव प्रभावित हो सकता है, इसलिए इन मापदंडों को जोड़ना उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें