JioJuice का वीडियो आया सामने, फीचर ऐसा कि कभी खत्म नहीं होगी फोन की बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 31 Mar 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio accidentally tweeted JioJuice Video, Know about it
Jio Juice

    जियो प्राइम के साथ ही जियोजूस की काफी चर्चा है। यूजर्स सोच रहे हैं कि आखिरJioJuiceनाम की कौन सी बला है? पहले कहा जा रहा था कि प्राइम सर्विस के ऐलान के साथ ही कंपनी जियोजूस पेश करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कंपनी ने गलती से जियोजूस का वीडियो ट्वीट कर दिया है और फिर डिलीट भी कर दिया और फिर से अब कंपनी ने ट्वीट किया है। तो चलिए आज हम आपको बता ही देते हैं जियोजूस क्या है और इससे आपको क्या फायदे होंगे?

    क्या है जियोजूस और क्या हैं इसके फायदे?

    Jio Juice
    Jio Juice

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियोजूस कोई ऐप या पीने वाला जूस नहीं है। यह एक तरह की नई टेक्नोलॉजी है जो आपके फोन की बैटरी को बिना बिजली और पावरबैंक के चार्ज करेगी। रिलायंस जियो जियोजूस को लेकर रोज ट्वीट भी कर रहा है। अभी हाल ही में कंपनी ने एक वीडियो टीजर जारी किया है।

    विज्ञापन

    वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि जियोजूस एक ऐसा फीचर है जो वायरलेस तकनीक की मदद से आपके फोन को चार्ज करता है। इसके लिए आपको किसी चार्जर की भी जरूरत नहीं होगी। दरअसल वीडियो में दिखाया गया है कि जियो के सिम कार्ड में ही इस फीचर को जोड़ दिया गया है। इसका मतलब यह है कि जिसके फोन में जियो का सिम है उसके फोन की बैटरी शायद ही कभी खत्म होगी। वीडियो के मुताबिक जियो सिम आपके फोन को रेडिएशन के जरिए चार्ज करेगा, हालांकि इस ट्वीट को कंपनी ने तुरंत डिलीट भी कर दिया। अब देखना है कि कंपनी इसके बारे में कब आधिकारिक घोषणा करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें