Jio के नाम नया रिकॉर्ड, लगातार 21.8Mbps की स्पीड हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Dec 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio again Top in 21.8 Mbps in the TRAI's Speed Test for the month of October
jio speed

    दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा जारी आकड़ों के मुताबिक 4जी डाउनलोड स्पीड के लिहाज से अक्तूबर महीने में रिलायंस जियो एक बार फिर नंबर एक पर रही। 21.8 MBPS 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो ने अपनी स्पीड बरकरार रखी है। यह लगातार दसवां महीना है जब रिलायंस जियो ने 4जी डाउनलोड स्पीड में टॉप किया है। दूसरी दूरसंचार कंपनियों की 4जी डाउनलोड स्पीड के मुकाबले जियो की स्पीड दोगुना से भी ज्यादा है।

    तीसरे नंबर पर पहुंचा एयरटेल

    Jio
    Jio

    रिलायंस जियो के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड अक्तूबर माह में 21.8 MBPS आंकी गई। जियो लगातार दूसरे महीने 21MBPS से ऊपर की 4जी डाउनलोड स्पीड हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है। ट्राई के आकंड़ों के अनुसार अक्तूबर महीने में भारती एयरटेल के नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 9.3 MBPS रही। 4जी डाउनलोड स्पीड के मोर्चे पर एयरटेल ने आइडिया को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Jio का एक और सरप्राइज धमाका, यूजर्स को 3,300 रुपये तक का फायदा

    इस दौरान वोडाफोन दूसरी सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क कंपनी रही जिसके नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड 9.9 MBPS आंकी गई। वहीं आइडिया 8.1 MBPS स्पीड के साथ चौथे स्थान पर रही। आइडिया का प्रदर्शन अपने ही सितंबर माह के प्रदर्शन के मुकाबले कमजोर रहा। इससे पिछले महीने आइडिया के नेटवर्क की डाउनलोड स्पीड 8.6 MBPS थी। आइडिया की स्पीड में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Jio के नाम नया रिकॉर्ड, लगातार 21.8Mbps की स्पीड हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें