Sora Turbo: पलक झपकते ही वीडियो बना देगा यह AI टूल, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
सब्सक्राइबर 20 सेकेंड तक के वीडियो 1080p रेजोल्यूशन में बना सकते हैं। वीडियो बनाने के लिए वाइडस्क्रीन, वर्टिकल और स्क्वायर जैसे फॉर्मेट्स उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि Plus और Pro यूजर्स को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

विस्तार
ओपनएआई ने अपने टेक्स्ट टू वीडियो टूल Sora Turbo को आखिरकार सभी के लिए लॉन्च कर दिया है। Sora Turbo को पहले Sora के नाम से पेश किया गया था लेकिन अब फाइनल लॉन्चिंग में इसे Sora Turbo के साथ पेश किया गया है। Sora Turbo यूजर्स द्वारा दिए गए टेक्स्ट के आधार पर वीडियो बनाने में सक्षम है। ओपनएआई का दावा है कि Sora Turbo के वीडियो रियल जैसे होंगे, हालांकि लॉन्चिंग के दौरान भी हमने Sora Turbo की वीडियो क्वालिटी देखी है जो कि कमाल की थी।
Sora Turbo अब sora.com पर उपलब्ध है और ChatGPT Plus और Pro में शामिल किया गया है यानी फिलहाल आप इसे फ्री में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। Sora Turbo अब सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके जरिए सब्सक्राइबर 20 सेकेंड तक के वीडियो 1080p रेजोल्यूशन में बना सकते हैं। वीडियो बनाने के लिए वाइडस्क्रीन, वर्टिकल और स्क्वायर जैसे फॉर्मेट्स उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि Plus और Pro यूजर्स को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
यूजर्स अपने व्यक्तिगत संसाधनों या नए टेक्स्ट-आधारित विचारों का उपयोग करके वीडियो बना सकते हैं, रिमिक्स कर सकते हैं और उन्हें और बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा स्टोरीबोर्ड इंटरफेस में नई टूल्स के साथ, फ्रेम-बाय-फ्रेम विवरण को सटीकता के साथ परिभाषित किया जा सकता है। Sora Turbo को फिलहाल EU, UK और स्विट्जरलैंड में उपलब्ध नहीं कराया गया है, लेकिन इसे ChatGPT द्वारा सेवा वाले अन्य क्षेत्रों में जारी किया गया है। यह 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए भी उपलब्ध नहीं है।
- iPhone SE 4: iPhone 16 के कैमरे के साथ लॉन्च होगा नया फोन, नई रिपोर्ट में दावा
- Tech Tips: चुपके से ऐसे देखें किसी की स्टोरीज, कभी भनक तक नहीं लगेगी
- Grok AI: इंतजार हुआ खत्म, अब फ्री में कर सकते हैं एलन मस्क के एआई का इस्तेमाल
- Fact Check: RBI की नई गाइडलाइंस, एक से अधिक अकाउंट होने पर लगेगा जुर्माना, पढ़ें सरकार ने क्या कहा?