NPCI: UPI यूजर्स को मिलने वाली है बड़ी सुविधा, बिना पिन के ही कर सकेंगे पेमेंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Aug 2024 04:52 PM IST
सार

NPCI इस संबंध में कई कंपनियों से बात कर रहा है। कई यूजर्स को पिन याद करने में परेशानी होती है, इसलिए बायोमैट्रिक पिन पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही ग्राहकों को बिना पिन UPI पेमेंट की सुविधा मिलने वाली है।

विज्ञापन
NPCI may allow UPI users to use fingerprint facial recognition to make payment Details here
UPI Payment without pin - फोटो : Istock

    विस्तार

    यदि आप भी UPI पेमेंट करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। आमतौर पर हम UPI पेमेंट के लिए यूपीआई पिन का इस्तेमाल करते हैं जो कि 4-6 डिजिट को होता है लेकिन जल्द ही आपको इससे आजादी मिलने वाली है।

    दरअसल नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) UPI पेमेंट को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रहा है जिसके बाद आप फेस आईडी या फिंगरप्रिंट की मदद से UPI पेमेंट कर सकेंगे। कई बार UPI पेमेंट करने पर पिन गलत हो जाता है जिससे परेशानी होती है।

    विज्ञापन

    एक रिपोर्ट के मुताबिक NPCI इस संबंध में कई कंपनियों से बात कर रहा है। कई यूजर्स को पिन याद करने में परेशानी होती है, इसलिए बायोमैट्रिक पिन पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही ग्राहकों को बिना पिन UPI पेमेंट की सुविधा मिलने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें