Tech Tips: डार्क मोड के हैं बड़े फायदे, फेसबुक एप में ऐसे करें ऑन
बड़ी वजह यह है कि उन्हें डार्क मोड तो पता है लेकिन उसके फायदे और ऑन करने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Facebook एप में डार्क मोड ऑन करने का तरीका बताएंगे।

विस्तार
डार्क मोड के बारे में आपलोगों को कुछ खास बताने की जरूरत नहीं है। इसके बारे में आपलोग जानते ही होंगे कि इसके कई सारे फायदे हैं, जैसे- आंखों पर कम दबाव पड़ना, फोन की बेहतर बैटरी लाइफ आदि, हालांकि इसे बहुत ही कम लोग इस्तेमाल करते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि उन्हें डार्क मोड तो पता है लेकिन उसके फायदे और ऑन करने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Facebook एप में डार्क मोड ऑन करने का तरीका बताएंगे।
आंखों का तनाव कम:
डार्क मोड नीली रोशनी के उत्सर्जन को कम करता है, जो विशेष रूप से रात के समय स्क्रीन के इस्तेमाल के दौरान आंखों के तनाव को कम कर सकता है।बेहतर बैटरी लाइप:OLED या AMOLED स्क्रीन वाले डिवाइसेज के लिए, डार्क मोड डार्क कम बिजली का इस्तेमाल करके बैटरी लाइफ का बेहतर बनाने में मदद करता है।व्यूइंग एक्सपेरियंस:कई यूजर्स को डार्क मोड देखने में आकर्षक और इमर्सिव लगता है, खासकर कम रोशनी वाली सेटिंग्स में।
1. फेसबुक एप खोलें और तीन क्षैतिज रेखाओं (☰) पर क्लिक करें।
2. नीचे स्क्रॉल करें और "सेटिंग्स" विकल्प पर क्लिक करें।
3. "सेटिंग्स" मेनू में, "अकाउंट सेटिंग्स" पर क्लिक करें।
4. "अकाउंट सेटिंग्स" में में नीचे की ओर आपको डार्क मोड दिखेगा।
5. इसे एक्टिव करने के लिए इस पर क्लिक करें।
6. डार्क मोड एक्टिव होने के बाद फेसबुक एप का कलर डार्क (ब्लैक) में बदल जाएगा।
नोट- यदि डार्क मोड का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो अपने एप को अपडेट करें।
- Signal: मैसेजिंग एप सिग्नल पर इस देश में लगा बैन, लगा आतंक विरोधी कानून तोड़ने का आरोप
- Tariff War: BSNL ने लॉन्च किया गजब का प्लान, एक रुपये में एक दिन की वैलिडिटी
- Tech News: Instagram में आ स्नैपचैट वाला यह फीचर, जानें कैसे करेगा काम
- BSNL 5G Phone: क्या बीएसएनएल सच में ला रहा 200MP कैमरे वाला 5जी फोन, फोटो भी आई सामने