अब हवा के बजाय शरीर के जरिये सुरक्षित रहेगा पासवर्ड 

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Wed, 28 Sep 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Now your password will remain safe in your body
पासवर्ड - फोटो : getty images

    अब हवा के बजाय शरीर के जरिये सुरक्षित रहेगा आपका पासवर्ड। वैज्ञानिकों ने एक तकनीक विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। जिसके जरिये आप अपने पासवर्ड को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते हैं।

    इस तकनीक के जरिये हवा के माध्यम की बजाय शरीर के जरिये पासवर्ड भेजा जा सकेगा। जिससे हैक होने की संभावना खत्म हो जाएगी। इस तकनीक में स्मार्ट फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर और लैपटॉप में टच पैड का इस्तेमाल करके पासवर्ड को सुरक्षित रखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    ये ‘ऑन बॉडी’ आधारित तकनीक के तहत पासवर्ड भूलने की स्थिति में फिंगर प्रिंट सेंसर और टच पैड का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे कोई अन्य आपके पासवर्ड को चुरा नहीं पाएगा

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक पासवर्ड ब्लूटूथ और वाई फाई जैसी रेडियो वेव के जरिए भेजे जाते हैं। जिसमें हैक होने की संभावना ज्यादा होती थी। लेकिन अब ऑन बॉडी आधिारत तकनीक के जरिए हैकिंग की संभावना नहीं रहेगी। इस तकनीक को तैयार करने में कई भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें