Apple ने आईफोन यूजर्स को दी सबसे बड़ी खुशखबरी, मिला सबसे बड़ा अपडेट
डेवलपर के मुताबिक फॉन्ट में बदलाव परमानेंट नहीं है, लेकिन एक बार रीबूट के बाद यह परमानेंट हो जाएगा। उन्होंने फॉन्ट में बदलाव करने से पहले यूजर्स को फोन के बैकअप लेने का सुझाव दिया है।

विस्तार
आईफोन यूजर्स को सबसे ज्यादा परेशानी फोन के फॉन्ट बदलने और रिंगटोन को लेकर होती है। कई आईफोन यूजर्स इस बात से नाराज रहते हैं कि वे अपने फोन के फॉन्ट को नहीं बदल पा रहे हैं। इसके अलावा भी कई फीचर्स ऐसे हैं जो एंड्रॉयड यूजर्स को तो मिलते हैं लेकिन आईफोन वालों को नहीं। अब एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ा अपडेट जारी किया है। एपल ने iOS 16.1.2 का अपडेट जारी किया है जिसके बाद बिना जेलब्रेक किए यूजर्स अपने आईफोन का फॉन्ट बदल सकेंगे।
डेवलपर झुओवेई झांग (@zhuowei) ने ट्विटर पर एक लिंक शेयर किया है जिसमें आईफोन के फॉन्ट में किए गए बदलाव को देखा जा सकता है। डेवलपर के मुताबिक फॉन्ट में बदलाव परमानेंट नहीं है, लेकिन एक बार रीबूट के बाद यह परमानेंट हो जाएगा। उन्होंने फॉन्ट में बदलाव करने से पहले यूजर्स को फोन के बैकअप लेने का सुझाव दिया है।
फॉन्ट बदलने के लिए 10 विकल्प
नए अपडेट के बाद iPhone के सेटिंग मेन्यू से लेकर म्यूजिक एप, एप स्टोर, मैसेज, कॉन्टेक्ट और वेदर जैसे एप के फॉन्ट को बदला जा सकेगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स को फॉन्ट के तौर पर DejaVu Sans Condensed, DejaVu Serif, DejaVu Sans Mono, Go Regular, Go Mono, Fira Sans, Segoe UI, Comic Sans MS और Choco Cooky जैसे विकल्प मिलेंगे। Zhang ने GitHub के जरिए अन्य डेवलपर्स को भी फॉन्ट टेस्ट करने के लिए इनवाइट किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन यूजर्स खुद से अपने फोन का फॉन्ट नहीं बदल सकते हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही एपल ने अपने नए आईओएस iOS 16 के लिए नए अपडेट iOS 16.1.1 को जारी किया है। अभी हाल ही में कंपनी ने iOS 16.1 अपडेट को जारी किया था, जिसके बाद कई यूजर्स को स्क्रीन फ्रीज से लेकर विभिन्न एनीमेशन ग्लिच तक की समस्या का सामना करना पड़ा था। यानी नए अपडेट को किसी नए फीचर्स के साथ नहीं बल्कि पुराने अपडेट के बग को फिक्स करके जारी किया गया है। iOS 16.1.1 अपडेट के साथ iPadOS 16.1.1 और पहली बार macOS Ventura 13.0.1 को भी जारी किया गया है।
- iPhone 14 सीरीज से सस्ती होगी iPhone 15 सीरीज, सस्ता हो सकता है आईफोन 14
- Realme 10 Pro 5G Review: 19 हजार में शानदार डिस्प्ले और 108MP कैमरे वाला फोन, क्या आपके लिए है बेस्ट?
- Year Ender 2022: जानें इस साल के सबसे कम कीमत वाले 5G स्मार्टफोन, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार
- iPhone 13 mini को शानदार कीमत में खरीदने का आखिरी मौका, मिल रहा बेस्ट ऑफर