iPhone 14 सीरीज से सस्ती होगी iPhone 15 सीरीज, सस्ता हो सकता है आईफोन 14
iPhone 15 Plus को एपल बेसिक आईफोन के तौर पर भी पेश कर सकता है। Apple ने पिछले कुछ वर्षों में आईफोन के लाइनअप में काफी बदलाव किए हैं जिनमें iPhone 6 और iPhone 6 Plus की साइज वाले फोन भी शामिल हैं।

विस्तार
Apple ने इसी साल iPhone 14 सीरीज को लॉन्च की है जिसके तहत चार नए आईफोन पेश हुए हैं जिनमें iPhone 14, iPhone 14 plus, iPhone 14 pro, iPhone 14 pro max शामिल हैं। इनमें से iPhone 14 Plus की आलोचना लॉन्चिंग के समय से ही हो रही है और अब इसका असर एपल पर भी हो रहा है। खबर है कि एपल iPhone 14 Plus की कम बिक्री के कारण iPhone 15 Plus की कीमत कम रखने पर विचार कर रहा है।
MacRumors की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल iPhone 15 सीरीज के साथ प्रो और नॉन-प्रो मॉडल को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 15 Plus मॉडल की शुरुआती कीमत 899 डॉलर यानी करीब 75,000 रुपये है।
iPhone 15 Plus को एपल बेसिक आईफोन के तौर पर भी पेश कर सकता है। Apple ने पिछले कुछ वर्षों में आईफोन के लाइनअप में काफी बदलाव किए हैं जिनमें iPhone 6 और iPhone 6 Plus की साइज वाले फोन भी शामिल हैं।
iPhone 15 Plus की संभावित स्पेसिफिकेशन
Apple इस बार iPhone 15 सीरीज के सभी फोन के साथ डायनेमिक आईलैंड और हाई रिफ्रेश रेट प्रोमोशन डिस्प्ले दे सकता है। कहा जा रहा है कि इस बार एपल सैमसंग और एलजी के LTPO पैनल का इस्तेमाल करेगा। आमतौर पर Apple अपने रेगुलर आईफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट देता है।
बता दें कि एपल ने इस साल iPhone 14 Plus को पेश किया है जो कि 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।
- Year Ender 2022: जानें इस साल के सबसे कम कीमत वाले 5G स्मार्टफोन, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार
- Realme 10 Pro 5G Review: 19 हजार में शानदार डिस्प्ले और 108MP कैमरे वाला फोन, क्या आपके लिए है बेस्ट?
- ये हैं कम कीमत वाली टॉप-5 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच
- iPhone 13 mini को शानदार कीमत में खरीदने का आखिरी मौका, मिल रहा बेस्ट ऑफर