भारतीय मोबाइल यूजर्स के लिए Netflix जल्द ही लॉन्च करेगा सस्ता प्लान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 18 Jul 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
Netflix Launching Cheaper Mobile Only Plan in India, Here all you need to know
Netflix

    ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी Netflix ने अपने एक बयान में कहा है कि जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए सस्ता प्लान पेश करेगी, हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि सस्ता प्लान सिर्फ मोबाइल यूजर्स के लिए ही होगा। बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में कंपनी ने 250 रुपये का प्लान टेस्ट किया था, जो कि मोबाइल यूजर्स के लिए था। यदि सच में कंपनी इसी कीमत पर प्लान पेश करती है तो भारत में Netflix का प्लान पूरी दुनिया में सबसे सस्ता होगा।

    नेटफ्लिक्स ने अपने एक बयान में कहा, 'पिछले कई महीनों की टेस्टिंग के बाद हमने मोबाइल यूजर्स के लिए कम कीमत वाले प्लान पेश करने का फैसला लिया है। इस प्लान को तीसरी तिमाही में पेश किया जाएगा जिसका फायदा भारत के लाखों यूजर्स को होगा।'

    विज्ञापन

    बता दें कि Hotstar का मासिक प्लान फिलहाल 299 रुपये है का है, वहीं अमेजन भी अपने प्राइम मेंबरशिप के साथ प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। ऐसे में यदि नेटफ्लिक्स 250 रुपये का प्लान पेश करती है, तो बाजार में कड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि सैक्रेड गेम्स सीजन-2 15 अगस्त को रिलीज होने वाला है। इसके अलावा भी नेटफ्लिक्स पर कई शो कतार में हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले महीने तक मोबाइल यूजर्स के लिए अपने सस्ते प्लान लॉन्च करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें