Scam Alert: दुबई का फ्लाइट टिकट लेना पड़ा महंगा, खाते से निकल गए 4.4 लाख रुपये
मुंबई के जुहू की रहने वाली 64 वर्षीय महिला साइबर फ्रॉड की शिकार हुई है। महिला का नाम गीता शिनोय है। गीता Skyscanner नाम की साइट से दुबई के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर रही थी। महिला ने साइट पर दिए गए फोन नंबर पर कॉल किया जिसके बाद महिला से अपने फोन में Any Desk एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

विस्तार
साइबर स्कैम किसी के साथ किसी भी तरीके से हो सकता है। इसका ताजा प्रमाण मुंबई की एक घटना है। मुंबई के एक शख्स को दुबई का फ्लाइट टिकट बुक करना काफी महंगा पड़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शख्स एक मशहूर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर रहा था इसी दौरान वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया और उसके बैंक अकाउंट से 4.4 लाख रुपये निकल गए।
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के जुहू की रहने वाली 64 वर्षीय महिला साइबर फ्रॉड की शिकार हुई है। महिला का नाम गीता शिनोय है। गीता Skyscanner नाम की साइट से दुबई के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर रही थी। महिला ने साइट पर दिए गए फोन नंबर पर कॉल किया जिसके बाद महिला से अपने फोन में Any Desk एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।
महिला ने फोन पर बात कर रहे शख्स की बातों पर भरोसा करके अपने फोन में एनीडेस्क एप डाउनलोड कर लिया, क्योंकि वह नंबर बुकिंग साइट पर ही दिया गया था। एप डाउनलोड करने के बाद महिला ने शख्स को कोड बता दिया उसके बाद शख्स ने महिला के फोन को अपने कंट्रोल में ले लिया और उसके बैंक अकाउंट से 4.4 लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने इस घटना के तुरंत बाद पुलिस में इसकी शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है लेकिन यह घटना सभी लोगों के लिए एक सबक है। आप भी इस तरह के फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
- ERNIE Bot: क्या है बायडू का नया एआई मॉडल, कैसे करें इस्तेमाल, सबकुछ जानें
- शिकंजे में गूगल: इन्कॉग्निटो मोड में भी यूजर्स को कर रहा था ट्रैक, अब हर यूजर को देगा चार लाख रुपये
- Update: Instagram में आ रहा है नया फीचर, खुद की स्टोरीज में शेयर कर सकेंगे दूसरे की प्रोफाइल
- दो दिन बाद बंद हो जाएंगे ऐसे UPI अकाउंट, देखें लिस्ट