यह कंपनी सिर्फ 98 रुपये में दे रही है डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी

रिलायंस जियो को पछाड़ने के लिए महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने नया प्री-पेड प्लान लांच किया है जिसकी कीमत सिर्फ 98 रुपये है। एमटीएनएल के इस प्लान में 2 जीबी 2जी-3जी डाटा मिलेगा और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी।
एमटीएनएल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में 100 SMS भी मिलेंगे। बता दें कि MTNL की सेवा फिलहाल दिल्ली और मुंबई में ही है। ऐसे में यह ऑफर भी सिर्फ इन्हीं दो शहरों के लिए है। MTNL के इस 98 रुपये वाले प्लान के पूरी जानकारी MTNLकी वेबसाइट पर दी गई है।
ये भी पढ़ेंः ATM से पैसे निकालते समय स्मार्ट लोग ये 6 काम नहीं करते, आप भी नोट कर लें
जियो के 98 रुपये वाले प्लान से एमटीएनएल के प्लान की तुलना करें तो खास बात यही है कि जियो के प्लान में 4जी डाटा मिलता है जबकि एमटीएनएल के प्लान में 2जी और 3जी डाटा मिलता है। वहीं जियो के प्लान में पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और साथ में जियो एप के सब्सक्रिप्शन के अलावा 2 जीबी डाटा और 300 मैसेज भी मिलते हैं। बता दें कि इससे पहले एयरटेल ने भी 97 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें आपको 300 मिनट लोकल-एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग मिलेगी। साथ ही इसमें 1.5 जीबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 200 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान को माय एयरटेल और एयरेटल की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।