सस्ते में मिल रहे हैं ऑनर के ये 4 स्मार्टफोन, मिल रही है 5,000 रुपये तक की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 18 Sep 2018 10:06 AM IST
Honor 9i, Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N available on Discounts on flipkart
Honor Play

    हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने फ्लिपकार्ट पर ऑनर डे सेल का आयोजन किया है जो कि 18 सितंबर से शुरू हो रही है और 21 सितंबर तक चलेगी। ऑनर की इस सेल में Honor 9 Lite, Honor 10, Honor 9N और Honor 9i को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने ऑनर 9एन के दो नए वेरियंट रॉबिन एग और लावेंडर पर्पल का भी ऐलान किया है। तो आइए इस सेल के सभी ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    फ्लिपकार्ट पर आयोजित इसल में Honor 9 Lite का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अपनी असली कीमत 14,999 पर मिलेगा, लेकिन इसके साथ 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड ब्लर), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है।

    honor 10
    honor 10

    वहीं ऑनर 10 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 5,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ऑनर 10 को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी असली कीमत 32,999 रुपये है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाई-सिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कैमरे की बात करें तो हॉनर 10 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 24 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें