Microsoft विंडोज 10 के 80 करोड़ यूजर्स पर हैकिंग का खतरा, कंपनी ने जारी की चेतावनी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 16 Aug 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Microsoft Windows 10 users have a critical threat 800 million user effected
microsoft windows 10 - फोटो : amazo uk

    यदि आपके पास भी ऐसा कोई कंप्यूटर या लैपटॉप है तो आपके लिए बड़ी खबर है। विंडोज 10 वाले दुनियाभर के 80 करोड़ सिस्टम पर हैकिंग का खतरा है। इसकी जानकारी खुद माइक्रोसॉफ्ट ने दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 यूजर्स को कंफर्म किया है कि सिस्टम में रिमोट कोड एक्जिक्यूशन (RCE) नाम से दो बग हैं। इसकी पुष्टि माइक्रोसॉफ्ट के सिक्टोरिटी रिस्पॉन्स सेंटर ने की है।

    इस बग के कारण मैलवेयर को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक ऑटोमेटिक जा सकते है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बग से निपटने के लिए कोई अपडेट जारी नहीं किया है। ऐसे में विंडोज 10 वाले दुनियाभर के करोड़ों कंप्यूटर और लैपटॉप पर सिक्योरिटी का खतरा है।

    विज्ञापन

    माइक्रोसॉफ्ट के इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम के निर्देशक सिमोन पोप ने अपने एक बयान में कहा है कि इस बग के कारण विंडोज 10 के सभी वर्जन वाले कंप्यूटर और लैपटॉप प्रभावित हैं। इसमें सर्वर वर्जन भी शामिल हैं। सिमोन ने इस बात की भी पुष्टि की है कि विंडोज 10 के अलावा विंडोज 7 SP1, विंडोज सर्वर 2008 R2 SP1, विंडोज सर्वर 2012, विंडोज 8.1, विंडोज सर्वर 2012 R2 भी इस बग से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा है कि इस बग को दूर करने के लिए जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं माइक्रोसॉफ्ट की सिक्योरिटी एडवाइजरी के हवाले से फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने अपने यूजर्स को अलर्ट करते हुए कहा है कि हैकर्स इस बग का फायदा उठाकर आपके सिस्टम पर कब्जा कर सकते हैं, डाटा डिलीट कर सकते हैं, नया अकाउंट बना सकते हैं और अपने हिसाब से एप्स और मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें