Windows 11: विंडोज सिस्टम में आया बड़ा बग, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा- सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल नहीं हो रहा
कंपनी ने बताया कि यह समस्या "केवल तब होती है जब इंस्टॉलेशन मीडिया को अक्टूबर 2024 या नवंबर 2024 के सुरक्षा अपडेट्स को शामिल करके तैयार किया जाता है।" इसका मतलब यह है कि यह बग केवल उन मशीनों को प्रभावित करता है जो USB या CD के जरिए Windows 11 इंस्टॉल करती हैं।

विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के Windows 11 24H2 अपडेट ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम में कई काम के फीचर्स जोड़े हैं, लेकिन इसके साथ ही यह कई बग्स से भी प्रभावित है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी Windows 11 24H2 के पेज पर बताया कि यूजर्स को अक्टूबर 8 से नवंबर 12 के बीच रिलीज हुए सुरक्षा अपडेट्स के साथ Windows 11 वर्जन को इंस्टॉल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे डिवाइस पर आगे के सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल होने में समस्या हो सकती है।
कंपनी ने बताया कि यह समस्या "केवल तब होती है जब इंस्टॉलेशन मीडिया को अक्टूबर 2024 या नवंबर 2024 के सुरक्षा अपडेट्स को शामिल करके तैयार किया जाता है।" इसका मतलब यह है कि यह बग केवल उन मशीनों को प्रभावित करता है जो USB या CD के जरिए Windows 11 इंस्टॉल करती हैं।
ऐसा आमतौर उनके साथ होता है जो अपने पीसी पर खुद Windows 11 इंस्टॉल करते हैं। इस समस्या को ठीक करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट ने सुझाव दिया है कि आप नए दिसंबर 2024 पैच के साथ Windows 11 इंस्टॉलेशन मीडिया को फिर से तैयार करें और Windows को इंस्टॉल करें। कंपनी ने यह भी बताया कि वे इस समस्या के समाधान पर काम कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि यह समाधान कब मिलेगा।
- Free Internet: मुफ्त में इंटरनेट लेने का शानदार मौका, जल्दी करें, 31 दिसंबर तक है ऑफर
- Stolen Smartphone: चोरी हुए स्मार्टफोन को बाजार में कैसे 'खपाया' जाता है? क्या सावधानी है जरूरी
- Jio, Airtel, Vi: रोज 1.5GB डाटा वाले सबसे सस्ते प्लान
- LED vs OLED vs QLED TV: तीनों में अंतर क्या है और कौन-सा आपको खरीदना चाहिए, विस्तार से जानें