दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी अब गांजे के धंधे में आई

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Fri, 17 Jun 2016 11:15 AM IST
Microsoft gets into the marijuana business

    टेक्नालॉजी की जानी मानी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट गांजा के धंधे से जुड़ गई है। अमरीकी कंपनी ने काइंड फ़ाइनेनशियल नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है। काइंड फ़ाइनेनशियल वैसे सॉफ़्टवेयर बनाती है जो निगरानी रखनेवाली एजेंसी को गांजा के उत्पाद और बिक्री पर नज़र रखने में मदद करती है।

    अमरीका के ज़्यादातर राज्यों ने गांजा के इस्तेमाल को चिकित्सा और मौज मज़े के लिए वैध क़रार दे दिया है। लेकिन केंद्रीय क़ानून की तरह ये अभी भी प्रतिबंधित है।

    क़ानून में इस तरह के भ्रम को लेकर बड़ी कंपनियां अभी भी करोड़ों डॉलर के इस व्यापार में शामिल होने से बच रहे हैं।

    दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी अब गांजे के धंधे में आई

    माइक्रोसॉफ्ट ने बीबीसी को एक इमेल बयान में बताया कि यह "सरकारी ग्राहकों और साझेदारों को उनके मिशन को पूरा करने में" मददगार होगा।

    माइक्रोसॉफ्ट वाशिंगटन स्थित कंपनी है जहां गांजा वैध है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें