Windows 7 और 8.1 हुआ बंद, अब माइक्रोसॉफ्ट नहीं देगा कोई भी अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Jan 2023 10:46 AM IST
सार

माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम के बाद विंडोज 7 और विंडोज 8.1 को नया सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा और ना ही टेक्निकल सपोर्ट मिलेगा। डेवलपर के लिए WebView2 का सपोर्ट भी 10 जनवरी से बंद हो गया है।

विज्ञापन
Microsoft ends Supports for Windows 7 and 8.1 here What This Means for You
Windows 7 ,Windows 8.1 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 7 और Windows 8.1 के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब माइक्रोसॉफ्ट Windows 7 और Windows 8.1 के लिए कोई भी सिस्टम अपडेट या सिक्योरिटी अपडेट जारी नहीं करेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही कहा था कि वह 10 जनवरी 2023 से Windows 7 और Windows 8.1 के लिए सिक्योरिटी अपडेट नहीं देगा और टेक्निकल अपडेट भी जारी नहीं किया जाएगा।

    माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम के बाद विंडोज 7 और विंडोज 8.1 को नया सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा और ना ही टेक्निकल सपोर्ट मिलेगा। डेवलपर के लिए WebView2 का सपोर्ट भी 10 जनवरी से बंद हो गया है। इसकी मदद से डेवलपर अपने एप को अपडेट करते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने पिछले साल अक्तूबर में कहा था कि Windows 7 और Windows 8.1 के लिए वह गूगल क्रोम ब्राउजर का सपोर्ट भी बंद कर रहा है। विंडोज 7 और विंडोज 8.1 में गूगल क्रोम का नया वर्जन भी 7 फरवरी के बाद सपोर्ट नहीं करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिक्योरिटी अपडेट ना मिलने के कारण Windows 8.1 और Windows 7 हैकर्स के निशाने पर रहेंगे और बग आने की आशंका हद से ज्यादा रहेगी। 2021 के अंत तक Windows 7 के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन थी। ऐसे में इन सभी यूजर्स को अपने विंडोज को अपडेट करना होगा।

    कुछ महीने पहले हुए एक सर्वे के मुताबिक दुनियाभर के विंडोज 11 के मुकाबले 27 मिलियन अधिक कंप्यूटर विंडोज Windows XP, 7 और 8 पर काम कर रहे हैं। Microsoft ने Windows 7 के यूजर्स को 2020 में ही चेतावनी दी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें