मिलिए ऑनलाइन Boyfriend से जिसकी हैं लाखों 'गर्लफ्रेंड'

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 05 Oct 2019 04:58 PM IST
Meet online Boyfriend Dennis ASMR who play Role for Romantic Partner
Dennis ASMR - फोटो : youtube/DennisASMR

    इस खबर का शीर्षक थोड़ा अजीब है। पहली नजर में आपको यकीन नहीं है कि ऑनलाइन ब्वॉयफ्रेंड भी हो सकता है लेकिन यही सच है कि 17 साल के ओवेन डेनिस रिले की असल जिंनगी में कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, लेकिन यूट्यूब पर वे करीब पांच लाख लड़कियों के ब्वॉयफ्रेंड बने हैं। वैलेंटाइन के मौके पर ओवेन अपने सब्सक्राइबर्स के लिए गिफ्ट भी लाते हैं और बीमार होने पर उन्हें प्यारभरी बातें करें सुलाते हैं।

    डेनिस एक वीडियो में कहते हैं कि 'बेबे, मैं चाहता हूं कि तुम एक गहरी सांस लो। एक प्यार करने वाला बॉयफ्रेंड हमेशा तुम्हें संवारता है। सब कुछ ठीक होगा। कोई बात नहीं अगर हम रेस्तरां जाने में थोड़ा लेट हो गए, मैंने उन्हें कॉल किया था तो उन्होंने कहा कोई बात नहीं अगर आप कुछ लेट हैं तो। मैं तुम्हारे पास ही हूं, तुम्हें सपॉर्ट करने के लिए। '

    डेनिस ने अपने यूट्यूब चैनल का नाम अपने नाम के साथ ही बनाया है। उनके चैनल का नाम DennisASMR है जो काफी तेजी से पोपुलर हो रहा है। लोगों का मानना है कि दिनभर की थकान के बाद डेनिस की बातों से उन्हें सुकून मिलता है। कई लड़कियों का यह भी मानना है कि डेनिस की बिंदास और रोमांटिक बातें उन्हें पार्टनर के साथ होने का एहसास देती हैं।

    डेनिस को पहले तो यह सब मजाक लगा लेकिन जब उनके पहले ही वीडियो को एक लाख से अधिक व्यूज मिले तो उनका हौसला बढ़ा। इसके बाद वे इस काम पर जी-जान से जुट गए। डेनिस के मुताबिक वे कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसे देखते हुए व्यूअर्स को पकड़े जाने का डर ना रहे। डेनिस के मुताबिक उनके सब्सक्राइबर की उम्र 18-24 साल के बीच है।

    और पढ़ें...