भाजपा के इस सांसद ने ऑनलाइन मंगाया स्मार्टफोन, लेकिन मिले पत्थर, जानें पूरा मामला

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 30 Oct 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Malda MP Khagen Murmu Order Mobile Phone Online Recive Stones In Redmi 5a Box
BJP MP Khagen Murmu - फोटो : ANI

    पश्चिम बंगाल के मालदा क्षेत्र के भाजपा सांसद खगेन मुरमू ऑनलाइन धोखाधड़ी केे शिकार हुए है। मुरमू ने कुछ दिनों पहले दिवाली के अवसर पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन से सैमसंग का फोन ऑर्डर किया था। वहीं, सोमवार को जब उन्होंने पार्सल को ओपन किया, तो रेडमी के बॉक्स में से दो पत्थर निकले थे।

    भाजपा का सांसद खेगन मुरमू ने कहा है कि मैं हैरान हूं कि इस पार्सल में सैमसंग के फोन की रेडमी 5ए के डिब्बे में दो पत्थर निकले हैं। वहीं, इस बॉक्स की सील पहले से टूटी हुई थी। उन्होंने आगे कहा है कि मेरे बेटे ने दिवाली के दिन सैमसंग के फोन को अमेजन से ऑर्डर किया था।

    विज्ञापन

    खगेन मुरमू की पत्नी ने फोन के इस पार्सल को रिसीव कर 11,999 रुपये का भुगतान किया था। मुरमू ने घटना की शिकायत इंग्लीश बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हम जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएंगे। तो दूसरी तरफ मुरमू ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले की जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री को देंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें