iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, व्हाट्सएप ने रोल आउट किया नया अपडेट, मिलेंगे स्पेशल फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 30 Oct 2019 10:55 AM IST
Whatsapp Launch New Update For iPhone Users Know About It
whatsapp

    दिग्गज इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने आईओएस यूजर्स के लिए नया अपडेट लॉन्च किया है। आईफोन इस्तेमाल करने वालों को इस अपडेट में नए फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही यूजर्स म्यूट हुई चैट को इग्नोर भी कर सकेंगे। वहीं, यूजर्स को ये चैट्स ऊपर की तरफ नहीं दिखाई देंगे। इसके अलावा अपडेट में कई और नए फीचर्स को भी जोड़ा गया हैं।

    व्हाट्सएप ने नए अपडेट में यूजर्स के लिए मीडिया एडिटिंग बहुत आसान बना दिया है। वहीं, इस अपडेट का साइज 78 एमबी है। साथ ही व्हाट्सएप यूजर्स को प्राइवेसी फीचर्स में भी बदलाव दिखेगा। कंपनी ने इस नए अपडेट को पहले ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपडेट किया था।

    व्हाट्सएप ने नए अपडेट में in-app aligning फीचर दिया है, जिससे यूजर्स एडिटिंग के दौरान आसानी से इमोजी और स्टिकर्स को ठीक तरीके से लगा सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को नए अपडेट में ग्रुप में ब्लैकलिस्ट का विकल्प मिलेगा। इस फीचर से यूजर्स तय कर सकेंगे कि उनको कौन ग्रुप में एड करेगा या नहीं।

    ब्लैकलिस्ट करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर अकाउंट ऑप्शन को चुनना होगा। इसके बाद प्राइवेसी में जाकर ग्रुप में जाएं। यहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें