Alert: मैकबुक यूजर्स भी नहीं हैं सुरक्षित, एपल आईडी के जरिए ही बनाया जा रहा शिकार
LayerX Labs नामक साइबर सुरक्षा फर्म ने इस नए फिशिंग हमले का खुलासा किया है, जिसका उद्देश्य Mac यूजर्स की Apple ID चुराना है। अगर हैकर्स Apple ID तक पहुंच जाते हैं, तो वे iCloud अकाउंट, फोटो, फाइल्स, फोन बैकअप और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को एक्सेस कर सकते हैं।

विस्तार
यदि आपको भी लगता है कि आपके पास मैकबुक है तो आप हैकर्स की नजर से बचे हुए हैं तो आप गलत हैं। Windows यूजर्स को निशाना बनाने के बाद, अब हैकर्स ने Mac यूजर्स को फिशिंग हमले का शिकार बनाना शुरू कर दिया है। Microsoft द्वारा अपने Edge ब्राउजर में नए एंटी-स्केयरवेयर अपडेट जारी करने के बाद, साइबर अपराधियों ने Mac और Safari यूजर्स की ओर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
ZDNet की रिपोर्ट के मुताबिक, LayerX Labs नामक साइबर सुरक्षा फर्म ने इस नए फिशिंग हमले का खुलासा किया है, जिसका उद्देश्य Mac यूजर्स की Apple ID चुराना है। अगर हैकर्स Apple ID तक पहुंच जाते हैं, तो वे iCloud अकाउंट, फोटो, फाइल्स, फोन बैकअप और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को एक्सेस कर सकते हैं।
LayerX की रिपोर्ट के अनुसार, यह फिशिंग हमला 2024 से 2025 के बीच तेजी से फैलना शुरू हुआ। हैकर्स ने फर्जी वेबसाइटें तैयार कीं, जो पूरी तरह से पेशेवर और असली जैसी दिखती थीं। इन वेबसाइटों पर नकली सिक्योरिटी अलर्ट दिखाए जाते थे, जिससे यूजर को लगता कि उनका डिवाइस हैक हो गया है। यूजर जब Windows यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करता, तो हैकर्स को इसकी जानकारी मिल जाती।
- Foldable iPhone: अगले साल हो सकती है पहले फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग, डिजाइन आई सामने
- Tech Tips: स्मार्ट टीवी को अपडेट करना चाहिए या नहीं, इसका फायदा होता भी है ना, विस्तार से जानें
- Apple Watch: एपल कर रहा बड़ी तैयारी, स्मार्टवॉच में ही मिलेगा कैमरा, फोन की हो जाएगी छुट्टी
- WhatsApp: आ रहा गजब का फीचर, अपने आप में वीडियो में बदल जाएगी फोटो