WhatsApp: आ रहा गजब का फीचर, अपने आप में वीडियो में बदल जाएगी फोटो
मोशन फोटोज की सुविधा कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होती है, जिसे कैमरा एप के जरिए कैप्चर किया जा सकता है। जब कोई उपयोगकर्ता मोशन फोटो क्लिक करता है (या Pixel फोन्स में इसे "Top Shot" कहा जाता है), तो स्मार्टफोन उस फोटो के साथ एक छोटा वीडियो और ऑडियो भी रिकॉर्ड करता है।

विस्तार
WhatsApp जल्द ही चैट्स और चैनलों में मोशन फोटोज (Motion Photos) शेयर करने की सुविधा देने वाला है। ट्रैकर के अनुसार, यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को ऐसे फोटो साझा करने की अनुमति देगा, जिनमें कुछ सेकेंड का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल होगी। यह फीचर एंड्रॉयड के नए बीटा वर्जन में देखा गया है, जबकि आईफोन उपयोगकर्ताओं को यह फीचर Live Photos के रूप में दिख सकता है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp व्यक्तिगत चैट्स, ग्रुप चैट्स और चैनलों में मोशन फोटोज साझा करने की सुविधा जोड़ने पर काम कर रहा है। इस फीचर को सबसे पहले WhatsApp बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.8.12 अपडेट में देखा गया था, जिसे प्ले स्टोर पर बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है, हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग के चरण में है, इसलिए उपयोगकर्ता फिलहाल इसे आजमा नहीं सकते।
मोशन फोटोज की सुविधा कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होती है, जिसे कैमरा एप के जरिए कैप्चर किया जा सकता है। जब कोई उपयोगकर्ता मोशन फोटो क्लिक करता है (या Pixel फोन्स में इसे "Top Shot" कहा जाता है), तो स्मार्टफोन उस फोटो के साथ एक छोटा वीडियो और ऑडियो भी रिकॉर्ड करता है। iOS में यह फीचर "Live Photos" के रूप में जाना जाता है।
- फोल्डेबल स्मार्टफोन: फायदे का सौदा या मोबाइल कंपनियों का हौवा, विस्तार से जानें, उसके बाद ही खरीदें
- आपके नाम पर हैं इतने सिम तो हो सकती है 3 साल की जेल!
- WhatsApp: दो नए एआई फीचर्स पर काम कर रही है कंपनी, ये होंगे फायदे
- Social Media: क्या रिश्तों में बड़ा विलेन बन रहा है सोशल मीडिया, क्या कहते हैं आंकड़े?