नए प्लान के साथ जियो की वेबसाइट नहीं हुई अपडेट, यूजर्स परेशान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 13 Jun 2018 10:12 AM IST
Jio website and App not updated with new Plans, all you needs to know
Jio Old Plan

    रिलायंस जियो ने मंगलवार को अपने सभी प्री-पेड प्लान अपडेट किए हैं। अपडेट के बाद जियो के सभी प्लान में अब 1.5 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा। रिलायंस जियो ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा था कि नए प्लान मंगलवार की शाम 4 बजे से एक्टिव हो जाएंगे, वहीं अभी तक जियो की वेबसाइट या ऐप नए प्लान के साथ अपडेट नहीं हुए हैं जिस कारण यूजर्स काफी परेशान हैं।

    ऐसे में यह भी साफ नहीं है कि जिन लोगों ने मंगलवार की शाम 4 बजे के बाद से रिचार्ज कराया है उन्हें फायदे मिल रहे हैं या नहीं। हालांकि जियो के कस्टमर केयर ने बताया कि जिन लोगों ने 12 जून की शाम 4 बजे के बाद रिचार्ज कराया है उन्हें ये फायदे मिलेंगे, हालांकि वेबसाइट और ऐप के अपडेट होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

    जियो का एयरटेल को करारा जवाब, अब सिर्फ 149 रुपये में रोज 3GB डाटा, अन्य प्लान भी हुए अपडेट

    बता दें कि एयरटेल के 149 रुपये और 399 रुपये वाले के अपडेट होने के बाद जियो ने बड़ा हमला करते हुए अपने सभी प्री-पेड प्लान के साथ 1.5 जीबी डाटा एक्सट्रा देने का वादा किया है यानि अगर आप 149 रुपये का इससे ज्यादा का कोई भी रिचार्ज कराते हैं तो आपको रोज 1.5 जीबी डाटा अतिरिक्चत मिलेगा। उदाहरण के तौर पर जियो के 149 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें