Jio True 5G: देश के 406 शहरों में पहुंचा जियो का 5G नेटवर्क, एक साथ 41 शहरों में लॉन्च हुई सेवा, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 21 Mar 2023 05:03 PM IST
सार

कंपनी ने आज 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 41 शहरों में अपनी Jio True 5G सुविधा का विस्तार किया है। कंपनी ने कहा कि दिसंबर 2023 तक वह देश के हर कस्बे/शहर को कवर कर लेगी।

विज्ञापन
Jio True 5G Rolls Out in 41 new Cities Now jio 5g Network Live in 406 Cities in India see list
jio true 5g - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने मंगलवार 21 मार्च को एक साथ 41 शहरों में अपनी हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस Jio True 5G को रोलआउट कर दिया है। नए लॉन्च के साथ अब देश के 406 शहरों में जियो का 5G नेटवर्क पहुंच गया है। कंपनी ने आज 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 41 शहरों अपनी Jio True 5G सुविधा का विस्तार किया है। जियो ने कहा कि जियो ट्रू 5जी पहले से ही सैकड़ों शहरों में लाखों यूजर्स द्वारा अनुभव किया जा रहा है, जिसकी प्रतिक्रिया अभी तक एक वैश्विक मील का पत्थर है।

    साल के अंत तक पूरे देश में होगा जियो 5G

    नए लॉन्च पर Jio प्रवक्ता ने कहा कि हम देश भर में लाखों यूजर्स द्वारा Jio True 5G के तेजी से आगे बढ़ने के लिए रोमांचित हैं, और हमें विश्वास है कि हमारे नेटवर्क की परिवर्तनकारी शक्ति कई डिजिटल टचप्वाइंट के माध्यम से उनके जीवन को आगे बढ़ाएगी। जियो अपनी ट्रू 5जी पहुंच का विस्तार तीव्र गति से कर रहा है। हम देश के एक बड़े हिस्से में पहले ही हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस रोल आउट कर चुके हैं। देश के अधिकांश हिस्से को कवर करना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रत्येक भारतीय 2023 में Jio True 5G तकनीक के परिवर्तनकारी लाभों का आनंद ले। आज से इन 41 शहरों में जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा का अनुभव करने के लिए जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो की योजना है कि दिसंबर 2023 तक वह देश के हर कस्बे/शहर को कवर कर लेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन शहरों में मिलेगी Jio 5G की सुविधा

    जियो ने एक साथ 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 41 शहरों अपनी सुविधा का विस्तार किया है। इन शहरों में मध्य प्रदेश के बैतूल, देवास, विदिशा, हरियाणा के फतेहाबाद, गोहाना, हांसी, नारनौल, पलवल, आंध्र प्रदेश के अदोनी, बडवेल, चिलकालुरिपेट, गुडिवाड़ा, कादिरी, नरसापुर, रायचोटी, श्रीकालहस्ती, ताडेपल्लीगुडेम, झारखंड का दुमका, कर्नाटक का रॉबर्टसनपेट, गोवा का मडगांव, हिमाचल प्रदेश का पोंटा साहिब, जम्मू और कश्मीर का राजौरी, केरल के कान्हांगड, नेदुमंगड, तलिपरम्बा, थालास्सेरी, थिरुवल्ला, महाराष्ट्र के भंडारा, वर्धा, मिजोरम का लुंगलेई, ओडिशा के ब्यासनगर, रायगड़ा, पंजाब का होशियारपुर, राजस्थान का टोंक, तमिलनाडु के कराईकुडी, कृष्णागिरि, रानीपेट, थेनी अल्लीनगरम, उधगमंडलम, वनियामबाड़ी और त्रिपुरा का कुमारघाट शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें