आईफोन जैसे फीचर्स के साथ Realme C55 भारत में लॉन्च, 64MP कैमरे के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी, कीमत सिर्फ इतनी

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने मंगलवार 21 मार्च को अपने नए किफायती फोन Realme C55 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। भारत में इस फोन को 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। Realme C55 मिनी कैप्सूल फीचर वाला पहला रियलमी फोन है जो आईफोन 14 प्रो के डायनामिक आइलैंड के जैसे काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...

Realme C55 की कीमत
Realme C55 को रैनी नाइट और सनशॉवर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। फोन को 28 मार्च से कंपनी की ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Realme C55 की स्पेसिफिकेशन
Realme C55 को भारत में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें (1080X2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 90Hz, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि फोन को इंडोनेशिया में 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।