99 नहीं, सिर्फ 49 रुपये में लें जियो की मेंबरशिप

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Mar 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Jio prime membership in just rs 49 with mobikwik
जियो

    जियो प्राइम मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2017 है। इसके बाद आपको जियो की सेवाओं के लिए पैसे देनें होंगे। अब जियो के साथ बने रहने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं। पहला आप जियो की प्राइम मेंबरशिप ले लें या फिर नॉन-प्राइम बने रहें। वैसे तो प्राइम मेंबरशिप 99 रुपये की है लेकिन आपको यह 49 रुपये में भी मिल सकती है।

    49 रुपये में ऐसे लें प्राइम मेंबरशिप

    मोबिक्विक
    मोबिक्विक

    जियो की प्राइम मेंबरशिप आप जियो की वेबसाइट, जियो ऐप, पेटीएम और मोबिक्विक के जरिए ले सकते हैं। पेटीएम से प्राइम मेंबरशिप लेने पर जहां आपको 20 रुपये का कैशबैक मिल रहा है वहीं मोबिक्विक से मेंबरशिप लेने पर आपको पूरे 50 रुपये कैशबैक मिल रहे हैं।

    विज्ञापन

    यहां भी आपको PRIMENEW कोड के साथ पेमेंट 99 रुपये ही करना होगा लेकिन रिचार्ज के बाद आपके मोबिक्विक वॉलेट में 50 रुपया कैशबैक के रूप में वापस आ जाएगा। हालांकि यहां गौर करने वाली बात ये है कि 50 रुपया कैशबैक उन्हीं ग्राहकों को मिल रहा है जो पहली बार मोबिक्विक यूज कर रहे हैं। वहीं जो लोग पहले से मोबिक्विक इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें PRIME कोड के साथ 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें