जियो के ग्राहकों को हवाई सफर में भी मिलेगी मोबाइल सेवा, जियो और AeroMobile में हुई साझेदारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
JIO PARTNERS WITH AEROMOBILE TO LAUNCH INDIA’S FIRST IN-FLIGHT MOBILE SERVICES
Jio - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए हवाई सफर में कॉलिंग की सुविधा देने का एलान किया है। इसके लिए जियो ने एयरोमोबाइल से साझेदारी की है। बता दें कि एयरोमोबाइल पैनासॉनिक एवियोनिक्स कॉरपोरेशन की सब्सिडियरी कंपनी है। इस साझेदारी के तहत जियो के ग्राहक हवाई सफर में भी जियो की सभी सेवाओं का आनंद ले सकेंगे।

    रिलायंस जियो की यह सेवा वर्जिन अटलांटिक, एतिहाद एयरवेज, यूरो विंग्स, लुफ्तांसा, मलिंडो एयर, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस, अमीरात एयरलाइंस, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस और अलीटालिया की हवाई यात्रा में उपलब्ध होंगी। इस सेवा के साथ हवाई सफर में मोबाइल सेवा देने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

    विज्ञापन

    तीन अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी हुए लॉन्च

    इस सेवा की घोषणा के साथ ही जियो ने तीन नए अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान पेश किए हैं जिनकी कीमतें क्रमशः 499 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन तीनों प्लान की वैधता महज एक दिन की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन तीनों प्लान की सुविधाओं की बात करें तो तीनों में आपको 100 मिनट की कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी, वहीं डाटा की बात करें तो 499 रुपये वाले पैक में 250 एमबी, 699 रुपये वाले पैक में 500 एमबी और 999 रुपये वाले पैक में 1 जीबी डाटा मिलेगा। इन तीनों प्लान में इनकमिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें