जियो: नेटवर्क आउटेज से प्रभावित होने वाले यूजर्स को तोहफा, मुफ्त में मिलेगा ये अनलिमिटेड प्लान

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Thu, 07 Oct 2021 03:35 PM IST
सार

बीते दिनों रिलायंस जियो के नेटवर्क में आई समस्या के चलते कई यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अब जियो ने ऐसे यूजर्स को दो दिन के लिए अनलिमिटेड प्लान मुफ्त में दे रही है। यह ऑफर उन लोगों को ही मिलेगा जिन्हें नेटवर्क आउटेज की समस्या से जूझना पड़ा था।

विज्ञापन
Jio offers two days free unlimited plan to users who were affected by network outage issue
Jio - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में छह अक्तूबर को रिलायंस जियो की नेटवर्क सेवाएं प्रभावित हुई थीं। नेटवर्क में समस्या के चलते माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर जियो डाउन हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा था। अब जियो ने इससे प्रभावित होने वाले अपने यूजर्स के लिए उनको हुई असुविधा की भरपाई करने के लिए दो दिन अनलिमिटेड प्लान मुफ्त में देने का फैसला किया है।

    इस नेटवर्क आउटेज से प्रभावित होने वाले यूजर्स को कंपनी मैसेज भेजकर इस मुफ्त प्लान के बारे में बता रही है। हालांकि, जियो ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इस दो दिन के मुफ्त अनलिमिटेड प्लान में यूजर्स को क्या-क्या मिलेगा। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसके तहत अपने यूजर्स को दो दिन के लिए मुफ्त असीमित डाटा, कॉलिंग और मैसेज दे सकती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें